फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Lavi Fair CM bought dohadu and walnuts inspected the exhibition stalls

International Lavi Fair: सीएम ने लवी मेले में खरीदे दोहड़ू और अखरोट, प्रदर्शनी स्टालों का किया निरीक्षण

Fri, 15 Nov 2024 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

वीरवार को अंतराराष्ट्रीय लवी मेले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोहड़ू (ऊनी कंबल) और अखरोट खरीदे। मुख्यमंत्री ने कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया।

विज्ञापन
International Lavi Fair CM bought dohadu and walnuts inspected the exhibition stalls
लवी मेले के समापन पर देर शाम को मुख्यमंत्री किन्नौरी मार्किट से अखरोट खरीदते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर शाम रामपुर में चल रहे अंतराराष्ट्रीय लवी मेले में दोहड़ू (ऊनी कंबल) और अखरोट खरीदे। मेले के समापन समारोह में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हस्तशिल्प उत्पादों एवं सूखे मेवों के एक स्टाल पर रुके। उन्होंने महिला विक्रेता से उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की और एक किलो अखरोट और एक दोहड़ू (ऊनी कंबल) खरीदा। मुख्यमंत्री ने कंबल के लिए 8,000 रुपये और अखरोट के लिए 900 रुपये का भुगतान गूगल पे के माध्यम से किया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जो न केवल व्यापारिक वस्तुएं हैं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक भी हैं। लवी जैसे मेले न केवल उत्सव हैं, बल्कि भाईचारे और सद्भावना के भी प्रतीक हैं, जिनका सदियों पुराना इतिहास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने पदम पैलेस में किया नाश्ता
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन पर रामपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पदम पैलेस जाकर चाय नाश्ता किया। लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने घर पदम पैलेस में उनका स्वागत किया। विक्रमादित्य ने पदम पैलेस में मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों के लिए नाश्ते का प्रबंध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed