फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   indian postal department will ensure the safety of the parcel at a nominal charge

Himachal News: पार्सल गुम हुआ तो डाक विभाग करेगा भरपाई, बस लगेगा मामूली शुल्क और मिलेगी सुरक्षा; जानें कैसे

Wed, 27 Nov 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 04:00 AM IST
सार

डाक विभाग की योजना के तहत अब विभाग ही पार्सल को सुरक्षित करेगा। पार्सल को सुरक्षित करने के बाद भी पार्सल गायब हो जाता है तो उसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। जानें सब कुछ पूरी खबर में...

विज्ञापन
indian postal department will ensure the safety of the parcel at a nominal charge
भारतीय डाक विभाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब डाक विभाग की ओर से पार्सल गुम होने की चिंता खत्म हो चुकी है। डाक विभाग की याेजना के तहत अब विभाग ही पार्सल को सुरक्षित करेगा। अगर विभाग की ओर से पार्सल को सुरक्षित करने के बाद भी पार्सल गायब हो जाता है तो उसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी। गुम हुए पार्सल की कीमत सहित वस्तु के साथ-साथ पार्सल भेजने का खर्चा भी विभाग की ओर से अदा किया जाएगा। विभाग मात्र कुछ शुल्क लेकर उपभोक्ता के पार्सल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन


पहले गुम हुए पार्सलों की भी विभाग की ओर से भरपाई की गई है। अपने पार्सल को सुनिश्चित करवाने के लिए ग्राहक को डाक घरों में पार्सल के दौरान 200 और 300 रुपये के करीब फीस जमा करवानी होगी। पार्सल को सुनिश्चित करने के बाद विभाग की ओर से पार्सल को सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद उस पार्सल को रजिस्टर पते पर भेज दिया जाएगा। गुम होने पर विभाग में शिकायत करवाने के बाद विभाग की एक माह में भरपाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हाल ही में धर्मशाला डाक विभाग की ओर से मैक्लोडगंज से रशिया पार्सल भेजा था, जो बीच में कहीं गुम हो गया। उपभोक्ता की ओर से पार्सल को पहले ही सुनिश्चित करवा दिया था। इससे उपभोक्ता को विभाग ने 26,000 रुपये पार्सल की भरपाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से कीमती वस्तुओं को सुनिश्चित किया जाता है। ज्यादातर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं होती है, जिससे उपभोक्ता अपनी कीमती वस्तुओं को खो देता है- रविंद्र कुमार शर्मा, अधीक्षक डाक विभाग धर्मशाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed