फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IND vs SA T20 dharamshala Crowd gathered since morning for offline tickets reactions of cricket fans

IND vs SA T20: ऑफलाइन टिकटों के लिए सुबह से जुट गई थी भीड़, युवाओं में दिखा खासा क्रेज; प्रतिक्रिया भी जानें

Sat, 13 Dec 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा तिलक राज, धर्मशाला।
तिलक राज, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 13 Dec 2025 02:00 AM IST
सार

IND vs SA T20: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार पर क्रिकेटप्रेमी सुबह नौ बजे ही लाइनों में टिकट लेने के लिए लग गए थे। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान तैनात थे।

विज्ञापन
IND vs SA T20 dharamshala Crowd gathered since morning for offline tickets reactions of cricket fans
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर काउंटर ऑफलाइन टिकट लेने के लाइन में लगे युवा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच की ऑफलाइन सस्ती टिकटों की बिक्री को लेकर शुक्रवार सुबह से ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। टिकट मिलने की उम्मीद में क्रिकेटप्रेमी सुबह नौ बजे ही स्टेडियम मुख्य द्वार पर कतार में लग गए। बाद में लगभग साढ़े 10 बजे जानकारी मिली कि टिकटें स्टेडियम के टिकट काउंटर पर मिलेंगी, तो लोग तेजी से वहां की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन

संवाददाता ने सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक स्टेडियम परिसर का दौरा किया। इस दौरान देखा गया कि साढ़े 10 बजे टिकट बिक्री शुरू होते ही युवा एक-दूसरे को फोन कर जल्द पहुंचने की जानकारी दे रहे थे। करीब 11 बजे तक टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतारें लग चुकी थीं। दोपहर दो बजे तक अधिकांश दर्शक टिकटें लेकर लौट चुके थे। पूरे समय युवाओं में मैच को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान तैनात थे। साढ़े 11 बजे के करीब टिकट काउंटर पर लगी अधिकतर कतारों में युवा पुरुष नजर आए। लड़कियों के लिए कोई अलग लाइन नहीं होने पर एक युवती ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अलग कतार में खड़ा करने की व्यवस्था की गई। टिकट काउंटर क्षेत्र में केवल एक ही शौचालय था, जिसकी हालत बेहद खराब थी और दरवाजे की कुंडी तक टूटी हुई थी। इससे महिलाओं और युवतियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं, आसपास के कारोबारियों ने टिकट काउंटर के बाहर खिलाड़ियों की जर्सी और टी-शर्ट बेचने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रिया...
सुबह नौ बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन 12 बडे तक नंबर नहीं आया। पहले टिकट के लिए मुख्य गेट काउंटर पर लाइन में लगा, लेकिन वहां से हमें बोला गया कि मैच का टिकट दूसरे काउंटर पर मिलेगा। वहां से फिर यहां पर आए और अब टिकट लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर हैं। - राहुल डोगरा, निवासी कांगड़ा

रोहतक से मनाली घूमने जा रहे थे और बच्चों ने मैच देखने के लिए टिकट लेने के लिए कहा। धर्मशाला में मैच की टिकट लेने के लिए रुक गए। इसके बाद मनाली जाएंगे और शनिवार शाम को धर्मशाला वापस मैच देखने के लिए आ जाएंगे और सोमवार सुबह वापस घर चले जाएंगे। -संदीप कुमार, निवासी रोहतक, हरियाणा

एचपीसीए की ओर से इस बार टिकट का हार्ड कॉपी नहीं दी जा रही है। काउंटर से एक लिंक दिया जा रहा है और कहा गया है कि मैच के दौरान इसे स्कैन करवाना होगा, तभी अंदर प्रवेश मिलेगा। इससे टिकट ब्लैक होने की संभावना कम हो जाएगी, जो एक अच्छा निर्णय है। - सचिन कुमार, निवासी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed