{"_id":"650a36e63ec9e759670c84c4","slug":"iit-mandi-will-become-the-country-s-first-drone-training-government-institute-in-agriculture-sector-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल : कृषि क्षेत्र में देश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग सरकारी संस्थान बनेगा आईआईटी मंडी, तीन महीने का है कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल : कृषि क्षेत्र में देश का पहला ड्रोन ट्रेनिंग सरकारी संस्थान बनेगा आईआईटी मंडी, तीन महीने का है कोर्स
Wed, 20 Sep 2023 09:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
त्रिपुरारी सांख्यान, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, मंडी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:43 AM IST
सार
इसके लिए अक्तूबर में प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू होगा। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री युवा कौशल विकास योजना के तहत पूरी तरह से निशुल्क होगा।
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कृषि क्षेत्र में ड्रोन क्रांति लाने के लिए जल्द ही 100 पायलटों को आईआईटी मंडी हब ट्रेनिंग देगा। इसके लिए अक्तूबर में प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू होगा। यह प्रशिक्षण प्रधानमंत्री युवा कौशल विकास योजना के तहत पूरी तरह से निशुल्क होगा।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में ड्रोन का कोर्स करवाने वाला आईआईटी मंडी देश का पहला सरकारी संस्थान बनेगा। इस कोर्स की अवधि मात्र तीन माह है। उम्मीदवार के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। उनकी आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं, 12वीं और आईटीआई पास युवा और कृषि क्षेत्र में दो साल का अनुभव रखने वाले आईआईटी मंडी हब की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीन माह के कोर्स में यह सिखाया जाएगा
तीन माह के कोर्स में युवाओं को ड्रोन को उड़ाने का प्रशिक्षण, ड्रोन पायलट के लिए लाइसेंस मुहैया करवाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं, ड्रोन एप्लीकेशन में युवाओं को मास्टर बनाना, कृषि क्षेत्र में ड्रोन से स्प्रे करने के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा पेड़ पौधों की निगरानी, जमीन की स्थिति की निगरानी, बीजाई और फसलों की पूरी तरह से देखरेख करने का प्रशिक्षण युवाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन