फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIM Sirmaur will train school teachers of Himachal Samagra Shiksha signed an agreement with IIM

IIM Sirmaur: आईआईएम सिरमौर हिमाचल के शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग, 200 स्कूल प्रमुखों को किया जाएगा ट्रेंड

Sun, 29 Sep 2024 02:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Sep 2024 02:57 PM IST
सार

समग्र शिक्षा ने आईआईएम सिरमौर के साथ इसके लिए एक करार किया है, जिसके बाद अब स्कूल प्रमुखों को यहां से स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
IIM Sirmaur will train school teachers of Himachal Samagra Shiksha signed an agreement with IIM
आईआईएम सिरमौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिंगापुर एक्सपोजर विजिट कराने के बाद समग्र शिक्षा हिमाचल ने शिक्षकों की उच्चस्तरीय  ट्रेनिंग के लिए एक  बड़ी पहल की है। समग्र शिक्षा अब अपने शिक्षकों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग  मैनेजमेंट के अग्रणी संस्थानों में से एक, आईआईएम (IIM-Indian Institute of Management), सिरमौर से कराने जा रहा है। समग्र शिक्षा ने आईआईएम सिरमौर के साथ इसके लिए एक करार किया है, जिसके बाद अब स्कूल प्रमुखों को यहां से स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल 200 स्कूल प्रमुखों को आईआईएम सिरमौर  ट्रेंड करेगा। ये स्कूल प्रमुख मास्टर ट्रेनर के तौर पर आगे अन्य शिक्षकों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बजट में शिक्षकों की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग कराने का ऐलान किया था।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षकों को आईआईएम और आईआईटी जैसे देश के टॉप संस्थानों में ट्रेनिंग देने की घोषणा की थी ताकि ये स्कूलों का प्रबंधन और  कामकाज बेहतर तरीके से कर सके। यह अंततः स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक साबित होगा। इसके बाद अब समग्र शिक्षा ने इसके लिए प्रयास तेज करते हुए आईआईएम सिरमौर के साथ स्कूल प्रमुखों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की है। आईआईएम सिरमौर समग्र शिक्षा के स्कूल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हिमाचल  कुल 200 ट्रेनिंग देगा, जिसमें 100 प्रिंसिपल, 50 मुख्याध्यापक और 50 सेंटर हेड टीचर शामिल हैं।

विज्ञापन

7 अक्टूबर से शुरू होगी शिक्षकों की ट्रेनिंग 
आईआईएम सिरमौर से पहले चरण में 52 स्कूल प्रमुखों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इन शिक्षकों को 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस पहले बैच में प्रदेश के दूरदराज जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के 8-8 शिक्षकों और चंबा जिला के 16 शिक्षकों को ट्रेनिंग मिलेगी। मंडी जिला के 20 शिक्षकों को भी इसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों का दूसरा बैच  11 नवंबर से 15 नवंबर तक ट्रेनिंग पर जाएगा।

एक हजार स्कूल शिक्षकों  को हिप्पा से ट्रेनिंग दे रहा समग्र शिक्षा 
हिमाचल में स्कूली शिक्षकों की ट्रेनिंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि ये स्कूलों की कामकाज और वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ लीडरशिप जैसे क्वालिटी से लैस हो। समग्र शिक्षा इस साल हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा), शिमला  से करीब 1000 स्कूल प्रमुखों को ऑफिस प्रोसीजर और फाइनांशियल मैनेजमेंट की भी ट्रेनिंग दे रहा है। यह ट्रेनिंग कई बैच में दी जा रही है। इसी कड़ी में अब एक कदम आगे बढ़ कर स्कूल प्रिंसिपल, मुख्याध्यापकों और सेंटर हेड टीचरों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। समग्र शिक्षा कुल 200 शिक्षकों  को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग कराकर इनकी रिसोर्स पर्सन के तौर पर सेवाएं लेकर प्रदेश में अन्यों शिक्षकों को भी इसी तरह की  ट्रेनिंग देगा। इस तरह चरणबद्ध तरीके से  स्कूलों के सभी शिक्षकों को  लीडरशिप डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी।

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस ट्रेनिंग के लिए समग्र शिक्षा और स्कूल प्रमुखों को बधाई  दी है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बजट में शिक्षकों की ट्रेनिंग टॉप संस्थानों से कराने की घोषणा की थी। इसको अमलीजामा पहनाते हुए समग्र शिक्षा आईआईएम सिरमौर के माध्यम से स्कूल प्रमुखों को लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग कराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम साबित  होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed