फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC will run 106 additional special buses today and 54 tomorrow operating from Delhi Chandigarh and Baddi

HRTC: शनिवार को 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाएगा HRTC, दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से होगा संचालन

Fri, 17 Oct 2025 05:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

HRTC Special Buses: दिवाली के चलते लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार को एचआरटीसी की 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। इसके साथ ही कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HRTC will run 106 additional special buses today and 54 tomorrow operating from Delhi Chandigarh and Baddi
एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

त्योहारी सीजन के मद्देनजर एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली स्पेशल अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों के लिए राहत मिलेगी। शुक्रवार से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से निर्धारित रूटों के अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। शनिवार को 106 और रविवार को 54 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। हालांकि, ऑन डिमांड इससे अधिक संख्या में बसें चलाने के लिए भी डिपुओं को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा, मंडी, शिमला, बिलासपुर सहित जिलों के लिए भी अतिरिक्त बसें चलेंगी।

विज्ञापन

दिवाली पर्व को लेकर बाहरी राज्यों में रह रहे हिमाचलियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों व गांव तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी अतिरिक्त बसें चला रहा है। निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी से एडवांस ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पंजाब, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, दिल्ली व आसपास के प्रदेशों में रह रहे हिमाचली एडवांस में बसों की बुकिंग करवा सकते हैं। निगम प्रबंधन ने 18 और 19 दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग ऑनलाइन की है। यह बुकिंग दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से चलने वाली बसों के लिए होगी। इन क्षेत्रों से हिमाचली अपने संबंधित जिले व क्षेत्र के लिए चलने वाली एचआरटीसी बस की बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से कितने बसें
18 अक्तूबर को 106 स्पेशल बसें चलेंगी। इनमें दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और बद्दी से 8 बसें चलेंगी। निगम 19 अक्तूबर को 54 स्पेशल बसें चलाएगा। दिल्ली से 6 बसें और चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी के चीफ जनरल मैनेजर पंकज सिंघल का कहना है कि दिवाली को लेकर निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। 17 अक्तूबर से सेवा शुरू की गई है, 18 और 19 अक्तूबर को भी एडवांस बुकिंग पर भी बसें उपलब्ध रहेंगी। निगम के बस अड्डों से यात्री बसों की टाइमिंग और रूट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दिवाली पर शाम 5 से अगले दिन सुबह 8 बजे तक लोकल बसें बंद
दिवाली के दिन शाम पांच बजे से अगले दिन 21 अगस्त को सुबह आठ बजे तक लोकल बसें रूटों पर नहीं चलेंगी। हालांकि इस दौरान लंबी दूरी की बसें चलती रहेंगी। यात्रियों को सुविधा के लिए दिवाली के दिन चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार सहित अन्य प्रमुख रूटों पर एक-एक बस सेवा संचालित होगी।

बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी तो आरएम तुरंत करेंगे बस का बंदोबस्त
एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली पर्व पर आम लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) और इंस्पेक्टरों को बस अड्डों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, तुरंत बंदोेबस्त कर बस रवाना की जाएगी। आम लोगों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने वेबसाइट पर इंक्वायरी, हेल्प लाइन और बस अड्डों के नंबर जारी किए हैं।

इन नंबरों पर मिलेगी बसों की जानकारी
एचआरटीसी इंक्वायरी
शिमला 0177-2657326
कश्मीरी गेट दिल्ली 011-23868694
चंडीगढ़ सेक्टर 43 बस स्टैंड 0172-2668943
कंट्रोल रूम आईएसबीटी शिमला 0177-2658765
 

एचआरटीसी हेल्पलाइन नंबर
हिमाचल के बाहर 1800 180 8185
हिमाचल के भीतर 1100
ई मेल - helplinehrtc@gmail.com

बस स्टैंड
नाहन 01702-222512
सोलन 01792-226040
रामपुर 01782-233131
रोहड़ू 01781-240014
तारादेवी 0177-2659795
शिमला लोकल 0177-2658925
रिकांगपिओ 01786-222444
शिमला ग्रामीण 0177-6537563
केलांग 01900-222245
कुल्लू 01902-222728
मंडी 01905-235538
सरकाघाट 01905-230079
सुंदरनगर 01907-262252
बिलासपुर 01978-222554
हमीरपुर 01972-222893
ऊना 01975-223938
देहरा 01970-233111
नालागढ़ 01795-223076
पालमपुर 01894-230250
चंबा 01899-222210
धर्मशाला 01892-224903
पठानकोट 0186-2226966
बैजनाथ 01894-263053
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed