फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Foundation Day Program Shimla Announcements by CM Sukhu

एचआरटीसी स्वर्ण जयंती समारोह: 'हिमाचल में ग्रीन हाइड्रोजन से चलेंगी बसें, आठ माह के भीतर शुरू होगा पहला प्लांट

Sun, 13 Oct 2024 10:38 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Oct 2024 10:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवाली पर एचआरटीसी के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
HRTC Foundation Day Program Shimla Announcements by CM Sukhu
मुख्यमंत्री सुक्खू एचआरटीसी के 50वीं पूरे करने पर स्वर्ण जयंती समारोह में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन से बसें चलाने वाला हिमाचल जल्द देश का पहला राज्य बनेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को ग्रीन एचआरटीसी और 31 मार्च 2026 तक आत्मनिर्भर निगम बनाएंगे। प्रदेश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट का अगले महीने शिलान्यास होगा और 8 माह के भीतर ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


पीटरहॉफ में आयोजित निगम के स्थापना के 50 साल पूरे होने स्वर्ण जयंती समारोह पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सीएम ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर कालका-शिमला और जोगिंद्रनगर रेललाइन पर ट्रेन का संचालन ग्रीन हाइड्रोजन से शुरू करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


सीमए ने कहा कि डीजल से प्रति किमी बस संचालन का खर्चा 65 से 70 रुपये है। विद्युत चालित बस का खर्चा 20 से 25 रुपये है, जबकि ग्रीन हाइड्रोजन का खर्चा 14 से 15 रुपये तक आएगा। एचआरटीसी को चार्जिंग स्टेशन के लिए 110 करोड़ दिए गए हैं। भविष्य में बस अड्डे अब सरकार बनाएगी और एचआरटीसी हमें किराया देगी। 1,500 बसों को खरीदने के लिए सरकार वित्तीय मदद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में होगा रात्रि भत्ते व ओवरटाइम का भुगतान
सीएम सुक्खू ने कहा कि निगम के चालकों-परिचालकों के 55 माह के बकाया रात्रि भत्ते और ओवरटाइम का छह माह में भुगतान करेंगे। इसके लिए 98 करोड़ में से 50 करोड़ सरकार देगी और आधी राशि निगम चुकाएगा।  कर्मियों को 28 अक्तूबर को वेतन जारी कर दिया जाएगा। 9 करोड़ के लंबित चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति दो माह में कर दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि एचआरटीसी का 50 साल का सफर सराहनीय रहा है और अब आत्मनिर्भर बनकर अगले 50 सालों की कार्य योजना बननी चाहिए। एचआरटीसी के 7,300 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया है और 1,546 अनुबंध कर्मियों को नियमित किया है। निगम में 550 पद भरने की प्रक्रिया जारी है, 421 को पदोन्नति का लाभ दिया है। सरकार ने 210 नई साधारण बसें, 11 वोल्वाे और 35 इलेक्ट्रिक बसें निगम में शामिल की हैं। 297 टाइप-एक इलेक्ट्रिक बसें, 30 वातानुकूलित टाइप-3 इलेक्ट्रिक बसें, 50 मिनी बसें और 24 वोल्वों बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। सीएम ने एचआरटीसी की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। 

85,000 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा हम पर 85,000 करोड़ रुपये का ऋण छोड़कर गई। आरबीआई ने हमारी ऋण लेने की सीमा में कटौती कर दी। जाते-जाते भाजपा ने 900 संस्थान खोलकर प्रदेश के लोगों से धोखा किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि 40 साल पहले मेरे पिता भी एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए थे। मुझे पता है कैसे एचआरटीसी कर्मी दूरदराज क्षेत्रों में सेवाएं देते हैं। भाजपा ने 55 महीनों से एचआरटीसी कर्मियों का नाइट ओवर टाइम नहीं दिया।

28 अक्तूबर को आएगी सैलरी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवाली पर एचआरटीसी के कर्मियों को इस बार 28 अक्तूबर को सैलरी जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 9 करोड़ के मेडिकल बिल आने वाले दो महीनों में क्लीयर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed