फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla BSc final year result declared Mansi Sharma of Bilaspur topped

HPU Shimla: बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, बिलासपुर की मानसी शर्मा ने किया टॉप

Fri, 13 Jun 2025 11:26 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

HPU Shimla Bsc Final Year Result : एचपीयू शिमला ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बिलासपुर डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी शर्मा ने 9.65 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPU Shimla BSc final year result declared Mansi Sharma of Bilaspur topped
मानसी शर्मा, हरप्रीत कौर, सौरव शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अप्रैल में करवाई बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बिलासपुर डिग्री कॉलेज की छात्रा मानसी शर्मा ने 9.65 सीजीपीए के साथ टॉप किया है। इसी कॉलेज की हरप्रीत कौर ने 9.37 सीजीपीए के साथ मेरिट में दूसरा और बिलासपुर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के सौरव शर्मा ने 9.27 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

परीक्षा में अपीयर हुए कुल 2,890 विद्यार्थियों में से 2,143 ने परीक्षा पास की है। परिणाम 86.99 फीसदी रहा है। बीएससी अंतिम वर्ष की विवि की ओर से जारी की गई मेरिट में शिमला के अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज सुन्नी की छात्रा मुस्कान और डिग्री कॉलेज ऊना की खुशवीर कौर ने  9.25 सीजीपीए के साथ चौथा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराणा प्रताप कॉलेज अंब ऊना की संजना देवी ने 9.18 सीजीपीए के साथ पांचवां, सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन, हमीरपुर के प्रांशुल ने 917 सीजीपीए के साथ छठा, इसी कॉलेज की छात्रा मोनिका 9.16 सीजीपीए के साथ सातवें स्थान पर रहीं। एनएससीबीएम डिग्री कॉलेज हमीरपुर के साहिल ठाकुर ने 9.11 सीजीपीए के साथ मेरिट में आठवां, गौतम डिग्री कॉलेज हमीरपुर के सौरव धीमान 9.08 सीजीपीए के साथ 9वें, डिग्री कॉलेज नालागढ़, सोलन की कविता ने 9.05 सीजीपीए प्राप्त कर मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

टॉपरों ने पांच से छह घंटे पढ़ाई कर भरी सफलता की उड़ान
मानसी ने सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों को दिया। वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। मानसी ने बताया कि कॉलेज के बाद रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च पाठशाला बरोही और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा से की है। पिता नरेश कुमार एम्स बिलासपुर में सेनिटाइजेशन अटेंडेंट हैं। माता बंदना गृहिणी हैं।

दूसरे स्थान पर रहीं हरप्रीत कौर ने बताया कि वह गणित विषय की प्रोफेसर बनना चाहती हैं। सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। हरप्रीत ने कॉलेज के बाद 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की। प्रारंभिक शिक्षा आदर्श पब्लिक स्कूल बैहना जट्टां से और जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश से की है। उनके पिता गुरमीत सिंह निजी कंपनी, माता सुनीता देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

तीसरे स्थान पर रहे सौरव शर्मा ने कहा कि उनका सपना भी प्रोफेसर बनने का है। रोज 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उन्हें तीसरे स्थान पर आने की जानकारी भी अमर उजाला से मिली। सौरव के पिता सतीश कुमार शारीरिक शिक्षक हैं और माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। सौरव बल्ह चुराणी क्षेत्र के छुजाला गांव से हैं।

शास्त्री तृतीय वर्ष का रिजल्ट घोषित
हिमाचल प्रदेश विवि की अप्रैल में ली गई शास्त्री तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में बैठे कुल 434 विद्यार्थियों में से 365 ने परीक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम 91.94 फीसदी रहा है। एचपीयू ने घोषित परीक्षा परिणाम को अपनी वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिया है। विद्यार्थी से  वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed