फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla:Admission process for MBA course begins at HPU, know the last date for application

HPU Shimla: एचपीयू में एमबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 17 Apr 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 08:50 PM IST
सार

एचपीयू के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनईपी के तहत एमबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
HPU Shimla:Admission process for MBA course begins at HPU, know the last date for application
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनईपी के तहत एमबीए कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तक निर्धारित की गई है। एमबीए में दाखिला एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल होंगे। मेरिट सूची तैयार करने में 50 प्रतिशत अंक वेटेज एंट्रेंस टेस्ट के, 30 प्रतिशत अकादमिक रिकॉर्ड, 10 प्रतिशत ग्रुप डिस्कशन और 10 प्रतिशत इंटरव्यू के मिलेंगे।

विज्ञापन

एमबीए कार्यक्रम में कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 60 सब्सिडाइज्ड और 60 नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की हैं। सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग 9,080 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए यह शुल्क 1.25 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहेगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक में 50 प्रतिशत अंक और एससी/एसटी के लिए 45 प्रतिशत निर्धारित की गई है। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 26 वर्ष और महिलाओं के लिए 28 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। एचपीयू मैट परीक्षा शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, पालमपुर और ऊना सहित विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग और बिजनेस अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत ड्यूल स्पेशलाइजेशन का विकल्प
एचपीयू में एमबीए कार्यक्रम को नई शिक्षा नीति के अनुरूप अपडेट किया गया है। चार सेमेस्टर में संचालित इस कार्यक्रम में अब फाइनेंस, मार्केटिंग और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ड्यूल स्पेशलाइजेशन का विकल्प दिया गया है, जिससे छात्र अपनी रुचि और करियर जरूरतों के अनुसार विषय चुन सकेंगे। पाठ्यक्रम में केस स्टडी, रोल प्ले, मैनेजमेंट गेम्स, ग्रुप डिस्कशन और सिमुलेशन जैसी आधुनिक शिक्षण तकनीकों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

एचपीयू में बीबीए-बीसीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से 20 मई तक आमंत्रित किए गए हैं। यूसीबीएस प्रशासन के अनुसार बारहवीं कक्षा में उत्तीर्ण या परीक्षा में बैठ रहे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा केवल शिमला स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित की जाएगी जबकि परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में होगी। यूसीबीएस के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने छात्रों से समय पर आवेदन करने और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तें ध्यान में रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed