फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU fills 5031 B.Ed seats 1019 seats still vacant university administration releases final admission list

हिमाचल: HPU ने बीएड की भरीं 5031 सीटें, अभी भी 1019 सीटें खाली; विवि प्रशासन ने दाखिले की अंतिम सूची की जारी

Wed, 17 Dec 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Dec 2025 04:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की 5031 सीटें भरी हैं। हालांकि बीएड प्रवेश प्रक्रिया के पूरे दौर के बावजूद अब भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPU fills 5031 B.Ed seats 1019 seats still vacant university administration releases final admission list
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश प्रक्रिया का समापन हो गया है। विश्वविद्यालय ने 5031 सीटें भरी हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश कोटे के तहत 4708 सीटें और मैनेजमेंट कोटे के तहत 323 सीटें हैं। 15 दिसंबर को 64 सीटें भरी गईं। जिसमें मैनेजमेंट कोटे की 27 सीटें शामिल थीं। वहीं 16 दिसंबर को सात सीटें भरी गईं, जिसमें मैनेजमेंट कोटे की पांच सीटें थीं। हालांकि बीएड प्रवेश प्रक्रिया के पूरे दौर के बावजूद अब भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कोटे के तहत 840 सीटें और मैनेजमेंट कोटे में 179 सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शेष खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर तक खोला गया था। कई राउंड की ऑन-स्पॉट काउंसलिंग के बाद भी इन सीटों को भरने में सीमित सफलता मिली।
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि खाली सीटों को देखते हुए कुछ कॉलेजों ने संकेत दिया है कि यदि अगले सत्र में भी दाखिले अपेक्षित संख्या में नहीं हुए तो वे पाठ्यक्रम में बदलाव या कुछ कोर्स बंद करने पर विचार कर सकते हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे उपलब्ध अवसर का लाभ उठाएं और शेष सीटों के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड प्रवेश प्रक्रिया इस वर्ष अगस्त से शुरू हुई थी। कई ऑनलाइन और ऑफलाइन राउंड के बाद इस अंतिम स्थिति तक पहुंची है। विश्वविद्यालय ने इस प्रक्रिया के दौरान पात्र अभ्यर्थियों को अधिकतम अवसर देने के लिए न्यूनतम अंकों में छूट और बिना एंट्रेंस टेस्ट वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दिया।


विश्वविद्यालय का कहना है कि अंतिम परिणाम और दाखिले सभी कॉलेजों और संबंधित विभागों में अपडेट कर दिए हैं और छात्रों को समय पर सूचना उपलब्ध कराई गई है, ताकि सत्र निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed