फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: Education boards have released model question papers in alignment with NEP-2020 and PARAKH.

HPBOSE: एनईपी-2020 और परख के अनुरूप शिक्षा बोर्ड ने जारी किए मॉडल प्रश्नपत्र

Thu, 09 Jul 2026 09:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 09:59 PM IST
सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और परख के अनुरूप मार्च-2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न कक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र एवं अंक विभाजन (मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन) जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
HPBOSE: Education boards have released model question papers in alignment with NEP-2020 and PARAKH.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और परख के अनुरूप मार्च-2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न कक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र एवं अंक विभाजन (मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन) जारी कर दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सभी मॉडल प्रश्न पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड अनुभाग में विषयवार उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए योग्यता आधारित और परख के अनुरूप आधुनिक परीक्षा प्रणाली पर आधारित मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन

इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नई परीक्षा प्रणाली, प्रश्नों के स्वरूप तथा अंक विभाजन की स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कक्षा नौवीं एवं दसवीं के पाठ्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। इन कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ववत ही लागू रहेगा। वहीं कक्षा तीसरी एवं आठवीं के पाठ्यक्रम तथा मॉडल प्रश्न पत्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप नए मॉडल प्रश्न पत्र भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों एवं अंक विभाजन का अध्ययन कर अपनी परीक्षा तैयारी को नई परीक्षा प्रणाली के अनुरूप आगे बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed