फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Recruitment Physical efficiency test will be held at the end of the month

HP Police Bharti: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए महीने के अंत में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, आए हैं इतने आवेदन

Sat, 07 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 07 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पदों के लिए दिसंबर महीने में ही ग्राउंड टेस्ट होगा। कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1.15 लाख आवेदन आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Police Recruitment Physical efficiency test will be held at the end of the month
हिमाचल पुलिस भर्ती 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,088 पदों के लिए इसी महीने ग्राउंड टेस्ट होगा। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों की राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से लिखित परीक्षा ली जाएगी। कांस्टेबल की भर्ती के लिए 1.15 लाख आवेदन आए हैं। पुरुषों के लिए 708 और महिलाओं के लिए 380 पद आरक्षित हैं। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले भी विवादों में रही है। ऐसे में मुख्यालय किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाह रहा है।

विज्ञापन

पुलिस विभाग में भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम से की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद लेगी पुलिस
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहली बार एनआईएस के प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी। अभ्यर्थियों की दौड़ से लेकर फिजिकल वेरिफिकेशन कोच करेंगे। यह सारी प्रक्रिया कैमरों में कैद होगी। दौड़, ऊंची और लंबी कूद के अलावा अन्य मैदानी औपचारिकताओं को कोच करवाएंगे। अभ्यर्थियों की लंबाई और दस्तावेजों की जांच पुलिस मुख्यालय करेगा।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग
पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 90 अंक की होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग की जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम अभ्यार्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को सौंपी जाएगी। मुख्यालय की ओर से अभ्यार्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस कांस्टेबल की शारीरिक दक्षता परीक्षा इसी महीने संभावित है। पुलिस मुख्यालय तैयारियों में जुटा है। अभ्यार्थियों को इस बारे जल्द सूचित किया जाएगा- अतुल वर्मा, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed