फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court There will be no recovery from employees who avail seniority benefits of contract service period

HP High Court: अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता लाभ लेने वाले कर्मियों से नहीं होगी रिकवरी, हाईकोर्ट से मिली राहत

Tue, 11 Mar 2025 08:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय की ओर से रिकवरी नोटिस प्राप्त करने वाले 500 से अधिक कर्मियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।

विज्ञापन
HP High Court There will be no recovery from employees who avail seniority benefits of contract service period
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता लाभ लेने वाले कर्मचारियों से रिकवरी पर रोक लगा दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से रिकवरी नोटिस प्राप्त करने वाले 500 से अधिक कर्मियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सरकार ने इस मामले में जवाब दायर करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। एक अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन


न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने सरकार की ओर से जारी 27 फरवरी की अनुबंध सेवाकाल के दौरान प्राप्त वित्तीय लाभ की रिकवरी आदेश को लेकर रोक लगा दी है। अनुबंध कर्मियों को वर्ष 2003 के बाद दिए गए संविदात्मक लाभ को सरकार ने वापस लेने की अधिसूचना जारी की है। शिक्षा निदेशक ने इस आदेश की अनुपालना करते हुए 3 मार्च को सभी स्कूल प्रिंसिपलों को नोटिस जारी किए हैं। अब अदालत के आदेश के बाद वरिष्ठता का लाभ लेने वालों से रिकवरी नहीं की जाएगी। उधर, महाधिवक्ता अनूप रतन ने अदालत से इस पर जवाब देने का समय मांगा। अदालत ने जवाब दायर करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। याचिकाकर्ताओं ने सरकार की भर्ती की शर्तें, कर्मचारी सेवा अधिनियम 2024 सहित 27 फरवरी की अधिसूचना और 3 मार्च 2025 के आदेशों को चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed