फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board Himachal will have board exams for classes 3rd 5th and 8th in March schedule finalised

HP Board: हिमाचल में मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल तय; सरकार को भेजा

Mon, 06 Jan 2025 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
HP Board Himachal will have board exams for classes 3rd 5th and 8th in March schedule finalised
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सूबे में तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र तैयार करता है। इसके अलावा इन कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल भी शिक्षा बोर्ड ही तय करता है। शैक्षणिक 2024-25 की इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च से होंगी। कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड की तीसरी, पांचवीं और आठवीं परीक्षाएं फरवरी से शुरू हो जाएंगी। शिक्षा बोर्ड ने इन कयासों पर साफ मना कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन ने तर्क दिया है कि हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में फरवरी तक बर्फबारी होती है। ऐसे में अगर परीक्षाओं के दौरान बर्फबारी हुई तो कई छात्र परीक्षाएं देने नहीं पहुंच सकेंगे। ऐसे में मार्च में ही शिक्षा बोर्ड इन परीक्षाओं को मार्च में करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed