फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board has released the schedule for re-examination of Chamba and Lahaul Spiti know

HP Board: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया चंबा और लाहौल-स्पीति की पुन परीक्षाओं का शेड्यूल, जानें

Wed, 12 Mar 2025 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

चंबा के पांगी क्षेत्र और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दोबारा करवाने के लिए बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नया शेड्यूल जारी किया है। 

विज्ञापन
HP Board has released the schedule for re-examination of Chamba and Lahaul Spiti know
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मौसम की विपरीत परिस्थितियों के दौरान स्थगित की गई चंबा के पांगी क्षेत्र और लाहौल-स्पीति के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को दोबारा करवाने के लिए बुधवार को नया शेड्यूल जारी कर दिया गया। ये परीक्षाएं 26 मार्च से 3 अप्रैल तक संचालित की जाएंगी। आठवीं एसओएस, नौंवी नियमित, दसवीं नियमित और एसओएस, जमा एक नियमित और जमा दो के नियमित और एसओएस के छात्र ये परीक्षाएं देंगे।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से 3 मार्च को प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते पांगी और लाहौल-स्पीति में दसवीं और जमा दो के नियमित और एसओएस छात्रों की 4 से 8 मार्च तक संचालित होने वाली परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। प्रदेश में बोर्ड दो सत्रों सुबह के सत्र 8:45 बजे से 12 बजे तक और शाम के सत्र 1:45 से शाम चार बजे तक परीक्षाएं संचालित कर रहा हैं। वहीं 10 मार्च को रद्द हुई दसवीं और जमा दो की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 29 मार्च को शाम के सत्र में 1:45 से पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल
26 मार्च को आठवीं और दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा सुबह के सत्र में संचालित होगी। 27 मार्च को शाम के सत्र में नवमी के गणित और जमा एक की अंग्रेजी, सुबह के सत्र दसवीं कक्षा के म्यूजिक वोकल और जमा दो की फिजिक्स की परीक्षा होगी। 28 मार्च को आठवीं छात्रों की संस्कृत और दसवीं अंग्रेजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा करवाई जाएगी। 29 मार्च को आठवीं कक्षा की ड्राइंग, नवमी की सोशल साइंस, दसवीं की फाइनेंशियल लिट्रेसी, जमा एक की भूगोल की परीक्षा होगी। एक अप्रैल को जमा दो के अर्थशास्त्र, 2 अप्रैल को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 3 अप्रैल को फाइनेंशियल लिट्रेसी की परीक्षा संचालित की जाएगी।

बोर्ड की ओर से परीक्षा को दोबारा से करवाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 26 मार्च से तीन अप्रैल तक करवाई जाएंगी- डॉ मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड स्थित धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed