{"_id":"68a5d3e7ad0503655c0be519","slug":"hp-assembly-session-cm-sukhu-said-adg-was-instructed-to-investigate-the-case-of-molestation-of-a-minor-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- एडीजी को दिए नाबालिग से दुराचार मामले की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Assembly Session: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- एडीजी को दिए नाबालिग से दुराचार मामले की जांच के निर्देश
Wed, 20 Aug 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:26 PM IST
सार
बुधवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने भरमौर में एक अनाथ आश्रम में पढ़ रही नाबालिग लड़की के साथ हुए दुराचार का मामला उठाया। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने बुधवार को सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भरमौर में एक अनाथ आश्रम में पढ़ रही नाबालिग लड़की के साथ हुए दुराचार का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि विधायक डॉ. जनकराज ने फोन पर जब इस मामले की जानकारी उन्हें फोन पर दी तो तुरंत सीआईडी के एडीजी ज्ञानेश्वर सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता किश्तवाड़ में रह रही थी। हिमाचल पुलिस ने उससे संपर्क किया और एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह बेहद संवेदनशील मामला है। सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी। विधायक डाॅ. जनकराज ने इस मामले के माध्यम से प्रदेश सरकार की चिल्ड्रन ऑफ स्टेट योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजना को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। भरमौर में इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन पांगी प्रशासन ने इस मामले में पूरी तरह लीपापोती की। जिन अधिकारियों ने इस संवेदनशील मामले को दबाने की कोशिश की उनके खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर हावड़ा से इंजीनियर की मौत का मामला उठाएंगे डीजीपी : सुक्खू
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मरीन इंजीनियरिंग क्रैश कोर्स की ट्रेनिंग कर रहे हमीरपुर के रहने वाले युवक की मौत का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में हमीरपुर पुलिस ने हावड़ा पुलिस से संपर्क किया है और हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी को इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर हावड़ा सहित अन्य उच्च अधिकारियों से बात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। लखनपाल ने कहा कि इंजीनियर के परिजन जब हावड़ा पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने शव दिखाने से ही इंकार कर दिया। तर्क दिया की युवक की मौत डूबने से हुए है जबकि युवक के शव में सर पर चोट थी और नाक से खून बह रहा था।