फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Wrestler got addicted to chitta relatives distanced themselves mother life in danger Balh Mandi

Himachal Pradesh: चिट्टे की लत में आया पहलवान, बिखर गया परिवार, दूर हो गए रिश्तेदार; मां को जान का खतरा

Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक युवक जो कभी पहलवानी करता था। हंसता खेलता परिवार था, लेकिन चिट्टे की लत ने सब बर्बाद कर दिया। 
 

विज्ञापन
Himachal Wrestler got addicted to chitta relatives distanced themselves mother life in danger Balh Mandi
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बल्ह के कठयाहूं गांव में 5.8 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया युवक दो साल पहले नशे की लत में पड़ा और सब कुछ बिखर गया। मां परेशान हो गई और रिश्तेदार दूर होने लगे। चिट्टे ने पहलवान की जिंदगी खाक कर दी। युवक चिट्टा पीने के साथ बेचने के धंधे में भी संलिप्त हो गया। साहस करके परिजनों ने पुलिस के हवाले तो कर दिया है, मगर अब परिजनों को डर सताने लगा है कि अगर इसकी जमानत हो गई तो यह वापस आकर फिर इस धंधे में लग जाएगा। साथ ही परिजनों को पहले की तरह तंग करेगा।

विज्ञापन


'वकीलों से आग्रह- जमानत न करवाएं'
युवक के परिजनों ने उसकी जमानत न करवाने का आग्रह वकीलों से किया है। परिजनों का कहना है कि अगर इसकी जमानत हो गई तो फिर यह घर गांव में आकर उत्पात मचाएगा। इसकी वजह से युवक की मां को अपनी जान का खतरा हो गया है। इसे देखते हुए महिला को बड़े बेटे ने अपने पास बुला लिया है। युवक का बड़ा भाई पुलिस में है। छोटे भाई ने नशे में फंसकर अपने पहलवानी के कॅरिअर को भी दांव पर लगा दिया।

विज्ञापन

पूरे गिरोह का होना चाहिए पर्दाफाश
युवक के परिजनों का कहना है कि उक्त युवक से पूछताछ करके पूरे गिरोह का पर्दाफाश होना चाहिए। युवक के बड़े भाई का कहना है कि उसका छोटा भाई तो नशेड़ी बन गया है, लेकिन उसके नशेड़ी बनने की वजह से पूरा परिवार इतना बिखर गया कि सब टूटने की कगार पर है। उनका कहना है कि पहले वह और उसका भाई पहलवान थे। इलाके में दोनों भाइयों के पहलवानी के चर्चे होते थे। किसी जमाने वह अपने बड़े भाई के साथ पहलवानी के दांवपेच लगाता था। मगर अब नशे की चपेट में आने के बाद उसने पूरे परिवार की जिंदगी दाव पर लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed