{"_id":"67f7b874883e12dc180a92e2","slug":"himachal-workers-will-have-digital-cards-they-will-be-able-to-work-anywhere-in-the-state-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: श्रमिकों के बनेंगे डिजिटल कार्ड, प्रदेश में कहीं भी काम कर सकेंगे काम; पहले करवाना पड़ता था पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: श्रमिकों के बनेंगे डिजिटल कार्ड, प्रदेश में कहीं भी काम कर सकेंगे काम; पहले करवाना पड़ता था पंजीकरण
Thu, 10 Apr 2025 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:54 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। डिजिटल कार्ड एक बार बनने के बाद कामगारों को दूसरे जिलों में काम करने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला स्तर पर काम करने वाले कामगारों को प्रदेश के दूसरे जिलों में काम करने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
डिजिटल कार्ड एक बार बनने के बाद कामगारों को दूसरे जिलों में काम करने के लिए दोबारा पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। डिजिटल कार्ड से वे दूसरे जिला में भी पंजीकृत रहेंगे। साथ ही भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड की ओर कार्यान्वित किया जा रही योजनाओं का भी लाभ आसानी से ले सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर कामगारों के लिए डिजिटल कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला स्तर पर कामगारों का पंजीकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से एक पोर्टल तैयार किया है। इसमें कामगारों का पंजीकरण किया जाएगा और डिजिटल कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को सरकार की ओर से विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। कामगारों के बच्चों को पढ़ाई में सहायता की जाती है। साथ ही घरों में प्रयोग के लिए इंडक्शन, वॉशिंग मशीन, साइकिल, सोलर लैंप दिए जाते हैं।
विज्ञापन
चंबा में 34,000 कामगार पंजीकृत
जिला चंबा में भवन एवं सन्ननिर्माण कामगार बोर्ड में करीब 34,000 कामगार पंजीकृत हैं। वे सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। हाल ही में श्रमिकों को इंडक्शन भी वितरित किए गए हैं। जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि कामगारों को डिजिटल कार्ड मिलेंगे। इससे वे एक जिला से दूसरे जिला में काम कर सकेंगे और उन्हें दोबारा पंजीकरण की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।