फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will change from today chances of rain and snowfall in 8 districts

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; ये ट्रेनें हुईं लेट

Fri, 15 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 15 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आठ जिलों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। वहीं, 18 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather will change from today chances of rain and snowfall in 8 districts
शिमला में वीरवार को दिनभर छाए रहे बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल में शुक्रवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। बिलासपुर, मंडी, ऊना और हमीरपुर के कई क्षेत्रों में वीरवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। 18 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में वीरवार को दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में वीरवार को दोपहर बाद बादल उमड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन


ताबो में माइनस 5.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा
उच्च पर्वतीय क्षेत्र ताबो में बुधवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, कुकुमसेरी में माइनस 1.5, केलांग में 0.2, कल्पा में 2.4, मनाली में 5.1, शिमला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब में कोहरे का असर, कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेनें लेट
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में पड़ रही घनी धुंध का असर ट्रेनों की गति पर पड़ रहा है। दिल्ली समेत अन्य शहरों से आ रही ट्रेनों के धीरे चलने से कालका-शिमला रेल लाइन पर भी ट्रेनें दो घंटे लेट हो रही हैं। शताब्दी, हावड़ा समेत अन्य ट्रेनें देरी से कालका पहुंचने के कारण आगामी ट्रेनों पर भी असर देखने को मिला है। ब्रॉडगेज ट्रेनों के आने के बाद नेरोगेज लाइन पर तीन ट्रेनें देरी से चलीं। वीरवार को दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से कालका पहुंचीं। ट्रेनों के पहुंचने के बाद कालका से शिमला की ओर ट्रेनें रवाना हुईं। देरी से ट्रेनों के आने के कारण स्टेशनों में पर्यटकों को कई घंटे खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।

ये ट्रेनें हुईं लेट
कालका-शिमला विश्व धरोहर पर सुबह 5:45 बजे शिमला के लिए चलने वाली शिवालिक, 6:20 बजे चलने वाली 52453 कालका-शिमला एक्सप्रेस, 52459 ट्रेन दो घंटे देरी से चली।

कोहरे के आगोश में जिला
जिले में इन दिनों कोहरे की मार लोग झेल रहे हैं। शहर समेत बीबीएन में दोपहर 2:00 बजे के बाद घना कोहरा छा जाता है। इससे दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन तक नहीं होते। ऐसे में शुष्क ठंड बढ़ती जा रही है।

कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेनें बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों से कनेक्ट की गई हैं। इन दिनों बाहरी राज्यों में धुंध के कारण सभी ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं- नवीव कुमार, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed