{"_id":"672c542c62ccbf3fb807493b","slug":"himachal-weather-water-started-freezing-on-manali-leh-and-gramphoo-kaza-road-snowfall-in-hp-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर जमने लगा पानी, बढ़ी ठंड; इस दिन से बर्फबारी का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर जमने लगा पानी, बढ़ी ठंड; इस दिन से बर्फबारी का अनुमान
Thu, 07 Nov 2024 11:18 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:18 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में सुबह शाम ठंड बढ़ चुकी है। वहीं, मनाली-लेह, ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है। कब है बर्फबारी के आसार जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर सुबह के समय खिली धूप में घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमना शुरू हो गया है। वीरवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ प्रदेश में धूप खिली। सिर्फ ऊना में 30 डिग्री से अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी के आसार
प्रदेश के अधिकतम तापमान में बुधवार को तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला सहित अन्य अधिकांश क्षेत्रों के तापमान में बीते दिनों के मुकाबले कमी दर्ज हुई। दस नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 11 और 12 नवंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर को शहर में बादल छा गए। जिला कुल्लू में ढाई माह से मौसम शुष्क चल रहा है।
विज्ञापन
ऊपरी क्षेत्रों में अच्छी खासी ठंड
बुधवार को भी कुल्लू के साथ जनजातीय जिला में मौसम साफ रहा हालांकि लाहौल घाटी में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मनाली-लेह, ग्रांफू-काजा सड़क पर पानी जमने से पुलिस ने वाहन चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की है। ऊना जिले में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही जिले भर में धूप खिली रही। हालांकि सुबह से समय यहां भी मौसम में ठंडक होना शुरू हो गई है। मंगलवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, कुकुमसेरी में 0.1, केलांग में 3.5, कल्पा में 6.0, समदो में 5.9, ऊना में 9.8, शिमला-सोलन में 10.6, धर्मशाला में 13.5 और नाहन में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन