फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Temperatures below zero in 10 districts cold drinking water getting clogged in pipes

Himachal Weather: 10 जिलों में पारा शून्य से नीचे, ठंड से कांप रहा हिमाचल; पाइपों में जाम हो रहा पेयजल

Sat, 14 Dec 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Dec 2024 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने से सुबह और शाम के समय लोग ठंड से कांप रहे हैं। पाइपों में पेयजल भी जाम हो रहा है। वहीं, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Temperatures below zero in 10 districts cold drinking water getting clogged in pipes
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 12 में से 10 जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ऊना और सोलन के बाद अब सीजन में पहली बार हमीरपुर का न्यूनतम भी तापमान माइनस में आ गया है। दस जिलों के न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने से सुबह और शाम के समय हिमाचल ठंड से कांप रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा गिरने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। पाइपों में पेयजल भी जाम हो रहा है।

विज्ञापन

हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने के साथ धूप खिलने पर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, शिमला, मंडी, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। सिरमौर और कांगड़ा जिला में अभी पारा शून्य से कम नहीं हुआ है। हालांकि इन जिलों में भी पारा दो से तीन डिग्री के बीच चल रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय सड़कों और रास्तों पर बर्फ की चादर जम रही है। स्पीति में झील जम गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने से अटल टनल रोहतांग होकर सैकड़ों सैलानी लाहौल की वादियों में पहुंचे। सैलानियों ने कोकसर, किरकिटिंग में बर्फ के बीच मस्ती की। कुल्लू और केलांग के बीच बस सेवाएं भी सामान्य रूप से जारी रहीं। हालांकि लाहौल में ठंड के चलते पानी जम रहा है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें आसान नहीं हुई हैं। जिला चंबा में शुष्क ठंड बढ़ती जा रही है। होली में रात के समय तापमान माइनस 2 डिग्री, भरमौर में माइनस चार डिग्री और सचे जोत में माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी शिमला के मौसम में भी सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा हो गया है। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.2, बिलासपुर में 22.2, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 21.2, मंडी में 19.9, कांगड़ा में 22.0, सोलन में 23.0, नाहन में 22.3, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 16.2 और मनाली में 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

सिरमौर के बाद शिमला में रात का पारा सबसे ज्यादा
प्रदेश में सिरमौर जिले के पांवटा साहिब और नाहन के बाद राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा है। पांवटा में रात का पारा 8.0, नाहन में 6.7 और शिमला में 4.4 डिग्री रहा है। अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इससे कम है।

क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो -7.5
कुकुमसेरी -7.2
कल्पा -5.2
समदो -3.9
नारकंडा -1.2
सेऊबाग  -1.0
बरठीं -1.5
ऊना -0.8
सुंदरनगर -0.1
भुंतर -0.5
सोलन  -0.5
मनाली -0.2
हमीरपुर -0.4
भरमौर -0.5
रिकांगपिओ -1.2
बजौरा  -0.6
शिमला 4.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed