फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Sunday night was the hottest in Shimla after 16 years updates regarding rain and snowfall too

Himachal Weather: शिमला में 16 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म रही रविवार की रात, बारिश-बर्फबारी को लेकर भी अपडेट

Tue, 28 Jan 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार रात को 16 साल बाद सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, इससे पहले 24 जनवरी 2009 की रात को न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Himachal Weather Sunday night was the hottest in Shimla after 16 years updates regarding rain and snowfall too
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से मौसम में गर्माहट बढ़ गई है। राजधानी शिमला में रविवार रात को 16 साल बाद सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को प्रदेशभर में धूप खिली। कांगड़ा और सुंदरनगर में छह साल बाद फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मंगलवार को प्रदेश भी में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 29 जनवरी से दो फरवरी तक कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा, इससे पहले 24 जनवरी 2009 की रात को न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री दर्ज हुआ था। कांगड़ा में सोमवार को 23.6 और सुंदनगर में 24.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इससे पहले जनवरी 2018 में इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अधिक रहा था। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी वृद्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 जनवरी और एक फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे 29 और 30 जनवरी को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश व बर्फबारी के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 31 जनवरी और एक फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। दो फरवरी को भी मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा।

उधर, रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.4, कुकुमसेरी में माइनस 7.1, केलांग में माइनस 7.9, कल्पा में शून्य, ऊना में 0.6, मनाली में 1.9, बिलासपुर में 2.0, मंडी में 2.3, चंबा में 2.7, कांगड़ा में 4.2, धर्मशाला में 5.0 और नाहन में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 26.6
सुंदरनगर 24.4
हमीरपुर 23.8
कांगड़ा  23.6
भुंतर  23.6
बिलासपुर  23.2
मंडी 22.8
नाहन 17.7
शिमला 16.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed