फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall on mountains including Rohtang yellow alert for heavy rain from 25 to 28

Himachal Weather: रोहतांग समेत पहाड़ों पर हिमपात, 25 से 28 तक भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

Sun, 23 Feb 2025 10:10 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/कुल्लू।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/केलांग/कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

हिमाचल में अगले दो दिन मौसम साफ रहने के बाद 25 से 28 फरवरी तक फिर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 फरवरी की शाम को ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall on mountains including Rohtang yellow alert for heavy rain from 25 to 28
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात, जबकि शाम को शिमला और धर्मशाला में हल्की बारिश हुई है। धर्मशाला में तेज हवाएं भी चलीं। शिमला, कुल्लू, लाहौल और धर्मशाला में धूप खिलने के साथ-साथ दिन में बादल भी छाए रहे। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में अगले दो दिन मौसम साफ रहने के बाद 25 से 28 फरवरी तक फिर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 फरवरी की शाम को ही प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने के आसार हैं। उधर, दूसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल नहीं हो पाई। इससे लाहौल की ओर जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हालांकि सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग की तरफ फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। इस क्षेत्र में दो से तीन फीट बर्फ होने से हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी के चलते लाहौल-स्पीति में अभी भी 158 संपर्क सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं और 14 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितना रहा रात का पारा
 
ताबो -9.6
केलांग -8.5
कुकुमसेरी  -8.2
कल्पा -1.6
मनाली  1.6
पालमपुर 5.5
शिमला  6
धर्मशाला 4.5
डलहौजी  8.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed