{"_id":"67ab580362186eb6b70d817a","slug":"himachal-weather-snowfall-in-shimla-rohtang-jalori-pass-and-lagvali-chances-of-rain-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में गिरे फाहे, इस दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में गिरे फाहे, इस दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार
Wed, 12 Feb 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में माइनस तापमान के बीच बर्फ जम रही है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी शिमला सहित रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में मंगलवार दोपहर को बर्फ के फाहे गिरे। दोपहर करीब सवा दो बजे शिमला के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही और कुछ जगह फाहे गिरे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर फाहे गिरने से सैलानी झूम उठे। हालांकि कुछ देर बार पूरे शहर में मौसम साफ हो गया। बुधवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
लाहौल घाटी के कई क्षेत्रों में मंगलवार को शीतलहर का दौर जारी रहा। कुल्लू जिला के जलोड़ी दर्रा, हामटा, चंद्रखणी, लगवैली की पहाड़ियों के साथ ग्रेट हिमायलन नेशनल पार्क की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू के कई क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। जलोड़ी दर्रा पांच दिन बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, बिलासपुर में 24.9, कांगड़ा में 24.0, नाहन में 23.4, सोलन में 21.8, धर्मशाला में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 11.2, कल्पा में 10.2 और डलहौजी में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
| क्षेत्र | न्यूनतम तापमान |
| ताबो | -7.9 |
| कुकुमसेरी | -6.6 |
| केलांग | -6.5 |
| कल्पा | -2.6 |
| मनाली | 2.9 |
| भुंतर | 3.0 |
| ऊना | 4.2 |
| सोलन | 4.6 |
| बिलासपुर | 5.0 |
| धर्मशाला | 5.2 |
| मंडी | 5.9 |
| शिमला | 7.0 |
| कांगड़ा | 7.5 |
| नाहन | 9.1 |