फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall in Kamrunag Sachhe Jot and Dhauladhar dense fog warning

Himachal Weather: कमरूनाग, सच्चे जोत और धौलाधार में हिमपात, इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी; जानें

Sun, 24 Nov 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 07:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर तक बिलासपुर, मंडी और अन्य जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall in Kamrunag Sachhe Jot and Dhauladhar dense fog warning
धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर हुआ हिमपात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर से फिर मौसम करवट लेगा। 30 नवंबर को मध्यवर्ती और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 30 नवंबर तक बिलासपुर, मंडी और अन्य जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान ताबो में - 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान ऊना में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला की धौलाधार की चोटियों, मंडी के कमरूनाग और चंबा के सच्चे जोत पर रविवार रात हल्का हिमपात हुआ।

विज्ञापन


चंबा में शनिवार रात को हल्की बर्फबारी हुई। इसके चलते लोगों को शुष्क ठंड से राहत मिली। हालांकि, मैदानों में धूप खिली रही। जिले में पिछले करीब दो माह से बारिश नहीं हो रही है। दूसरी तरफ बारिश न होने की वजह से कुछ किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पर रहे हैं। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रविवार को धूप खिली रही। लाहौल की वादियों में घूमने गए हुए पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। शनिवार को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय पारा शून्य से नीचे जाने के कारण पानी जम रहा है। मंडी जिले के धार्मिक स्थल कमरूनाग में शनिवार रात को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पहाड़ों में बर्फबारी होने से किसानों, बागवानों, पर्यटकों समेत देव समाज के लोगों में भारी उत्साह है। प्रशासन ने देव कमरूनाग और शिकारी देवी मंदिरों के कपाट पहले ही बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान
कल्पा -0.2
शिमला 8.5
धर्मशाला 10.5
मनाली 3.1
हमीरपुर 8.2
कुफरी 4.7

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों का अधिकतम तापमान
ऊना 27.4
शिमला 16.0
धर्मशाला 23.0
मनाली 15.6
कुफरी 11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed