फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Snowfall Again Shimla Chamba Manali Kullu Kufri Narkanda Weather Forecast IMD Alert

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, हिमस्खलन का खतरा, नए साल में बदलेगा मौसम; जानें अपडेट एक क्लिक पर

Tue, 31 Dec 2024 10:46 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 31 Dec 2024 10:46 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दो से पांच जनवरी तक कई जगह बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Snowfall Again Shimla Chamba Manali Kullu Kufri Narkanda Weather Forecast IMD Alert
अटल टनल रोहतांग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार रात को ताबो में पारा माइनस 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में यह सबसे कम पारा दर्ज हुआ है। प्रदेश में धूप खिलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश भर में 227 सड़कें बंद पड़ी हैं।

विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लाहौल जाने वाले सैलानियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एक जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। दो जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दो से पांच जनवरी तक कई जगह बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार रात मनाली, कल्पा, कुकुमसेरी, भरमौर और समदो में भी पारा माइनस में दर्ज हुआ। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में सोमवार को सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इन क्षेत्रों में एक जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। जिला कुल्लू में दो हाईवे के साथ 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लाहौल घाटी में भी करीब 130 सड़कों पर यातायात ठप है। मनाली में दस बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब आठ से 10 गांवों में अंधेरा पसरा है। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे खड़ामुख से लेकर भरमौर तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। चंबा जोत मार्ग को भी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। कोहरा पड़ने से सोमवार को ऊना में इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। ऊना में तापमान 12.8 डिग्री रहा। जिला चंबा में 29 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

विज्ञापन

दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में दिसंबर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश हुई। एक से 30 दिसंबर तक प्रदेश में 49.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 36.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस साल दिसंबर में लाहौल-स्पीति में सामान्य से सात फीसदी कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 161, चंबा में 32, हमीरपुर में 174, कांगड़ा में 76, किन्नौर में 32, कुल्लू में 35, मंडी में 71, शिमला में 87, सिरमौर में 69, सोलन में दो और ऊना में 191 फीसदी अधिक बारिश हुई। इस वर्ष दिसंबर में शिमला में पांच दिन बारिश-बर्फबारी हुई। दो दिन शिमला शहर में बर्फबारी हुई और तीन दिन बारिश हुई। इससे पहले वर्ष 2019 में एक बार बर्फबारी और तीन बार बारिश हुई थी।

न्यूनतम तापमान
 
कुकुमसेरी -12.8   
समदो  -12.6
कल्पा  -3.6
मनाली 2.2
भरमौर 3.6 
सिऊबाग 1.8
नारकंडा  2.0
रिकांगपिओ -0.9
ऊना 3.1
हमीरपुर  5.4
धर्मशाला 4.5
मंडी 4.7 
शिमला 6.4
ताबो 17.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed