फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather School timings will change rain and storm in many districts nine people injured

Himachal Weather: स्कूलों का बदलेगा समय, कई जिलों में बारिश और अंधड़, नौ लोग घायल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sat, 14 Jun 2025 10:12 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 10:12 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के लिए शनिवार को भी लू चलने का अलर्ट जारी है। अन्य क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather School timings will change rain and storm in many districts nine people injured
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में बारिश के साथ चलती तेज हवाओं से सड़क पर आकर गिरी पानी की टंकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मशाला बढ़ती गर्मी के बीच हिमाचल के समर स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव को मंजूरी दे दी गई है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, बीबीएन, पांवटा साहिब और नाहन में सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक स्कूल खुलेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जिला उप निदेशकों को टाइमिंग में बदलाव करने का अधिकार दे दिया है। प्रार्थना सभा का समय कम करते हुए तपती गर्मी के बीच खेल गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

उधर, प्रदेश के मैदानी जिलों में शुक्रवार को भी लू का असर जारी रहा। राजधानी शिमला, धर्मशाला, कुल्लू में बारिश हुई। वहीं, रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे। वहीं, ऊना जिले में अंधड़ से बिजली तार की चपेट में आकर एक थ्री व्हीलर पलट गया, जिससे नौ लोग जख्मी हो गए। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब है, जिससे छात्रों को काफी असुविधा हो रही है। ऐसे में टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित जिला मजिस्ट्रेट या उप विभागीय मजिस्ट्रेट की ओर से आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पहले से इस बारे में कोई फैसला लिया गया है तो वो ही जारी रहेगा। शिक्षा निदेशक ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों को गर्मी के मौसम में बाहरी खेलों या शारीरिक गतिविधियों में शामिल न होने दें। 
 
विज्ञापन

चार मैदानी जिलों में आज भी लू का अलर्ट 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के लिए शनिवार को भी लू चलने का अलर्ट जारी है। अन्य क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 से 17 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। दोपहर बाद शहर में कुछ देर बारिश हुई। कांगड़ा में करीब दो हफ्ते बाद हुई बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। सुबह धर्मशाला से पालमपुर तक भारी बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद फिर धर्मशाला -पालमपुर के कई हिस्सों में झमाझम बादल बरसे। गगल के पास धर्मशाला मार्ग पर पेड़ गिर गया। वहीं, देहरा, नूरपुर और जवाली के क्षेत्रों में हल्का अंधड़ चला।

धान की पनीरी के साथ अन्य सब्जियों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया है। कुल्लू और लाहौल ने भले ही मौसम ने करवट ली है लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। चंबा में सुबह के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। दोपहर बाद आसमान से बरसने वाली राहत की बूंदों ने लोगों में नवचेतना का संचार करने का काम किया। हमीरपुर-ऊना में गर्मी से लोग परेशान हुए। सिरमौर के नौहराधार और साथ लगते क्षेत्रों में शुक्रवार को दोपहर के समय बारिश हुई। क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

रामपुर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ और करीब 4:15 बजे बारिश शुरू हुई। ठियोग, रोहड़ू और किन्नौर जिला में मौसम साफ रहा। सोलन में भी कुछ देर बादल बरसे। उधर, ऊना में 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, नेरी, बिलासपुर, कांगड़ा, सुंदरनगर, हमीरपुर और भुंतर में तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed