{"_id":"67ed3c1632888c9131009719","slug":"himachal-weather-rain-and-snowfall-expected-in-five-districts-today-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान; जानें
Thu, 03 Apr 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय पांच जिलों चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। आठ अप्रैल को भी इन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में इन दिनों पारा 30 डिग्री पार हो चुका है। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, कल्पा में 4.0, धर्मशाला में 11.5, ऊना में 7.9, नाहन में 17.7, केलांग में 0.5, सोलन में 7.5, मनाली में 8.1, कांगड़ा में 10.8, मंडी में 11.1 और बिलासपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
| क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
| ऊना | 33.8 |
| सुंदरनगर | 31.2 |
| कांगड़ा | 30.7 |
| मंडी | 30.2 |
| भुंतर | 29.6 |
| सोलन | 29.5 |
| नाहन | 29.4 |
| चंबा | 27.5 |
| धर्मशाला | 27.0 |
| मनाली | 22.9 |
| शिमला | 22.8 |
| केलांग | 11.1 |