फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather possibility of rain and snowfall in Himachal Pradesh know weather update in detail

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें मौसम अपडेट विस्तार से

Wed, 06 Nov 2024 12:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। वहीं, नौ नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather possibility of rain and snowfall in Himachal Pradesh know weather update in detail
शिमला के रिज मैदान पर मंगलवार शाम के समय छाई धुंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। शाम को शहर में बादल छा जाने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। 10 और 11 नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा बिलासपुर में 11 नवंबर तक मौसम साफ 
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। नौ नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम रहा, हालांकि अधिकतम तापमान बीते दिनों के मुकाबले कम दर्ज हुआ। हमीरपुर को छोड़कर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के पारे में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ नवंबर से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


माइनस में चल रहा ताबो का पारा
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, कुकुमसेरी में 0.6, केलांग में 3.0, कल्पा में 5.1, समदो में 5.5, मनाली में 7.8, शिमला में 8.0, भुंतर में 8.8, सोलन में 9.7, ऊना में 10.2, चंबा में 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
हमीरपुर 35.6
ऊना 32.4
बिलासपुर 30.5
धौलाकुआं 28.9
नाहन 28.5
कांगड़ा 28.0
मंडी 26.8
सोलन 26.5
धर्मशाला 25.0
शिमला 21.4
मनाली 20.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed