फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Monsoon departed eight days late weather clear till October 4

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ, पांच से बारिश के आसार; ऊपरी इलाकों में बढ़ी ठंड

Thu, 03 Oct 2024 03:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 03:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 5 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather Monsoon departed eight days late weather clear till October 4
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से आठ दिन की देरी से बुधवार को दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हुआ। 27 जून से दो अक्तूबर तक प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बादल बरसे। इस बार पिछले 124 सालों में 97वीं सबसे अधिक बारिश भी रिकॉर्ड हुई। वीरवार से प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन शुरू हो गया है। 27 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 25 सितंबर है। 15 नवंबर से विंटर सीजन का आगाज होगा।

विज्ञापन


वर्ष 2024 में मानसून सीजन में सिर्फ सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जून, जुलाई और अगस्त में सामान्य से कम बादल बरसे। धर्मशाला और पालमपुर में 6 जुलाई, पालमपुर में 1 अगस्त और धौलाकुआं में 26 सितंबर को भारी बारिश हुई। उधर, जून में एक बार, जुलाई में छह बार, अगस्त में सात बार और सितंबर में तीन बार भारी बारिश हुई। बीते साल सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश के साथ 6 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। उधर, इस साल प्रदेश में मानसून सीजन के दाैरान 600.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो कि पिछले 124 सालों में 97वीं सबसे अधिक बारिश है। हालांकि, 1901 से 2024 तक की अवधि के लिए सबसे अधिक बारिश (1314.6 मिलीमीटर) वर्ष 1922 में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सितंबर में सामान्य से 4 फीसदी अधिक बरसे बादल
जून में प्रदेशभर में सामान्य से 54 फीसदी, जुलाई में 29 फीसदी और अगस्त में 5 फीसदी कम बारिश हुई। सितंबर के दौरान 4 फीसदी अधिक बारिश हुई। इस अवधि में 734 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 27 से 30 जून तक 46 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 101 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है। जून में सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश हुई। जुलाई में 180 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 255 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। ऐसे में जुलाई में 29 फीसदी कम बादल बरसे। अगस्त में 243 मिलीमीटर बारिश हुई, इस दौरान 256 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। अगस्त में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। सितंबर में 125 मिलीमीटर बारिश हुई, इस दौरान 120 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। सितंबर में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 अक्तूबर तक मौसम साफ, 5 से बारिश के आसार
प्रदेश में 4 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 5 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगडा में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर में 35.5, सुंदरनगर में 33.1, भुंतर में 32.8, कांगड़ा-चंबा में 32.9, मंडी में 31.0, नाहन में 29.9, धर्मशाला-सोलन में 29.5, मनाली में 24.6 और शिमला में 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह-शाम बढ़ी ठंड
न्यूनतम तापमान में कमी से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर में 17.6, भुंतर में 16.4, कल्पा में 9.0, धर्मशाला में 17.7, ऊना में 18.6, नाहन में 20.5, केलांग में 7.4, पालमपुर में 15.5, सोलन में 14.2, मनाली में 12.6, कांगड़ा में 18.8, मंडी में 19.3, बिलासपुर में 20.9, चंबा में 18.1, कसाैली में 17.0, पांवटा में 23.0, देहरा गोपीपुर में 23.0, ताबो में 5.0, मशोबरा में 15.7 और सैंज में 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed