Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट, लाहौल में 2 जगह गिरे हिमखंड
Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च को राज्य में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज जानें पूरी खबर में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमखंड गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। लाहौल में दो जगहों पर हिमखंड गिरे। रविवार को जिला मुख्यालय केलांग से 12 किमी दूर मूलिंग के नजदीक पीर पंजाल की चोटी से हिमस्खलन हुआ, जिससे चंद्रा नदी का बहाव रुक गया, जबकि अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप यदलिंग नाले में भी हिमखंड गिरा। हिमस्खलन की चपेट में दो फूड वैन और एक ढाबा आया। मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर लगा साइन बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुआ।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा होने के आसार हैं तो उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। रविवार को मौसम खुला तो बंद सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चला रहा। इसके बावजूद प्रदेश भर में करीब 250 सड़कें और 300 से अधिक बिजली के ट्रांसफॉर्मर थे। रविवार को धूप खिली तो राहत कार्य दिन भर चले रहे।