फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Light rain forecast from today weather will remain bad in Himachal till 20 September

Himachal Weather : ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ी ठंड, जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आगामी दिनों में मौसम

Sun, 15 Sep 2024 01:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Sep 2024 01:48 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather Light rain forecast from today weather will remain bad in Himachal till 20 September
लाहौली की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच लाहौल-किन्नौर की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। चंडीगढ़-मनाली एनएच नौ घंटे बंद रहा। मंडी में नौ मील के पास मलबे की चपेट में एक थार आ गई। पिता और पुत्र ने भागकर जान बचाई। मंडी-पंडोह मार्ग पर दोनों तरफ करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किन्नौर के मलिंग में 18 घंटे और निगुलसरी में 14 घंटे बाद एनएच बहाल हो सका। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 सितंबर तक कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दें कि प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड भी बढ़ गई है।

विज्ञापन




शुक्रवार रात प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। शिमला में 50, भुंतर में 23, धर्मशाला में 53, पालमपुर में 68, सोलन में 22, मनाली में 28, कांगड़ा में 46, मंडी में 58, कुफरी में 51 और पांवटा साहिब में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। लाहौल की चोटियों पर शुक्रवार रात बर्फबारी हुई। कुल्लू में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल घाटी में अब ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा के साथ शिंकुला, हनुमान टिब्बा, लदाखी पीक, शिंकुला के साथ बारालाचा दर्रा में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन




शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8, धर्मशाला में 16.0, ऊना में 22.4, नाहन में 21.1, सोलन में 17.5, मनाली में 15.1, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 20.0, बिलासपुर में 21.9 आसैर चंबा में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में शनिवार शाम तक 41 सड़कें और 53 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। शिमला और मंडी जिला में अधिक समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
ऊना में 34.4, बिलासपुर 32.3, चंबा 32.1, कांगड़ा 31.8, मंडी 27.9, सोलन 27.0, धर्मशाला 27.0, नाहन 26.6, शिमला 24.0, मनाली में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed