फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Kullu-Mandi Highway closed for five hours rain expected again from the 24th

Himachal Weather : दीवार गिरने से बच्चे की मौत, शिमला में सर्कुलर रोड बहाल; प्रदेश में 24 से फिर बारिश के आसार

Sun, 21 Sep 2025 11:07 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 11:07 AM IST
सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। वहीं, इस मानसून में अब तक 4749 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Kullu-Mandi Highway closed for five hours rain expected again from the 24th
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दाैर थम गया है। हालांकि, दुश्वारियां अभी बरकरार हैं। 23 सितंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। राहत कार्यों ने मौसम साफ होते ही रफ्तार पकड़ ली है। 24 और 25 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। शनिवार शाम तक राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 375 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 43 बिजली ट्रांसफार्मर और 145 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

कुल्लू में 109, मंडी 128, शिमला 25 और कांगड़ा जिले में 34 सड़कें बाधित हैं। वहीं राजधानी शिमला के हिमलैंड के पास भूस्खलन से शहर का सर्कुलर रोड रविवार को बहाल हो चुका है। मंडी-कुल्लू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को पांच घंटे आवाजाही बाधित रही।

सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक दवाड़ा फ्लाईओवर की मरम्मत कार्य के चलते मार्ग को बंद रखा गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को नौ मील और औट के पास रोक दिया गया। हमीरपुर में शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा है। दिनभर धूप खिलने से लोग गर्मी से बेहाल हुए। चंबा जिले में आपदा के दौरान ठप पड़ीं व्यवस्थाओं को बहाल करने में भी विभागीय टीमों को मौसम खुलने से राहत मिली है। शनिवार को दो ट्रांसफार्मर और दो पेयजल स्कीमें बहाल हुईं। जिले में अभी भी 23 मार्ग बाधित हैं। इन मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी जुटी हुई है।

विज्ञापन

ऊना जिले में शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। कई दिन बाद खिली धूप के बीच कृषि कार्यों ने भी जोर पकड़ लिया है। आलू की बिजाई में दिन भर किसान जुटे रहे। कांगड़ा में भी दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली।

धर्मशाला में शाम तक मौसम साफ रहा। साफ मौसम के बीच शनिवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से गगल हवाई अड्डा के लिए सभी फ्लाइटें समय पर पहुंचीं। शिमला और भुंतर से भी हवाई उड़ाने हुईं। कुल्लू घाटी में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन के साथ संबंधित एजेंसियों ने सड़क, बिजली व पानी को सुचारु करने का काम तेज कर दिया है। कुल्लू-मनाली तीन और हाईवे-305 को दशहरा तक बसों के लिए बहाल करने का लक्ष्य रखा है। उधर, किन्नौर जिले के थाच गांव में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। एनएच पांच निगुलसरी के थाच नाले में शुक्रवार देर रात को बहाल हुआ।

मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 430 लोगों की गई जान
हिमाचल में इस मानसून में अब तक 4749 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 20 जून से 20 सितंबर तक 430 लोगों की जान चली गई है, 487 लोग घायल हुए हैं। 46 लोग अभी भी लापता हैं। 185 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 659 पक्के, 1032 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2306 पक्के और 4983 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है।494 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा 7160 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2481 मवेशियों की माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed