{"_id":"684bafbc560cb7969e09c646","slug":"himachal-weather-heat-wave-in-the-plains-clouds-rained-here-heat-wave-alert-in-many-areas-even-today-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Today : हिमाचल में गर्मी से लोग बेहाल, यहां बरसे बादल; आज भी कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Today : हिमाचल में गर्मी से लोग बेहाल, यहां बरसे बादल; आज भी कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट
Fri, 13 Jun 2025 11:17 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:17 AM IST
सार
Himachal Weather Update Today : हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 और 16 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे दिन के समय पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरे पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में वीरवार को दिन में लू चली। वहीं, शिमला जिले के रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव सहित सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में शाम को बादल बरसे। बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, उमस भी बढ़ गई।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिल रही। पारा बढ़ने से सोलन जिले के स्कूलों में प्रार्थना सभाएं छोटी करने और बच्चों को पानी की बोतल साथ रखने के निर्देश जारी हुए हैं। वीरवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 43 और हमीरपुर के नेरी में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 और 16 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में अब सड़क हादसों में घायल लोगों का डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त हो सकेगा इलाज
विज्ञापन
स्कूलों का समय बदलने का जिला उपायुक्त लेंगे फैसला
स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि अगर स्कूलों की टाइमिंग में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता हो तो जिला उपनिदेशक संबंधित उपायुक्तों से चर्चा कर फैसला ले सकते हैं। उप निदेशक प्रार्थना सभाओं की टाइमिंग भी अपने स्तर पर कम कर सकते हैं। बच्चों को धूप में जाने से रोका जाए।
सूरज की तपिश ने पूरे उत्तर भारत को झुलसाया, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के 11 जिलों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में 14 जून से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो सकती है। दो दिन बाद अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने के आसार हैं।