{"_id":"66fac119dd76163a370d7c49","slug":"himachal-weather-forecast-meteorological-center-shimla-issued-forecast-of-departure-of-monsoon-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: दिन में गर्मी छुड़ा रही पसीने, सुबह-शाम ठंडक का अहसास; जानें कब होगी मानसून की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: दिन में गर्मी छुड़ा रही पसीने, सुबह-शाम ठंडक का अहसास; जानें कब होगी मानसून की विदाई
Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
हिमाचल में मौसम विभाग द्वारा चार अक्तूबर तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 5 और 6 अक्तूबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर मस्ती करते सैलानी ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेशभर में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, राजधानी शिमला में भी दोपहर तक चटक धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादल छा गए। प्रदेश में दिन के समय गर्मी पसीने छुड़ा रही है तो सुबह-शाम अब ठंडक महसूस हो रही है।
विज्ञापन
सोमवार को कुकुमसेरी और ताबो में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चार अक्तूबर तक मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 5 और 6 अक्तूबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर वर्षा होने का भी पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश के कुछ हिस्सों से दो से तीन दिनों में मानसून की विदाई हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला ने इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
विज्ञापन