फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Fog in Bilaspur Sundarnagar Mandi and Shimla cold increased

Himachal Weather: बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और शिमला में छाया कोहरा, बढ़ी ठंडक, इस दिन हो सकती है बर्फबारी

Fri, 08 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक तापमान में कमी दर्ज हुई। बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 और कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Himachal Weather Fog in Bilaspur Sundarnagar Mandi and Shimla cold increased
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ते ही बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और शिमला में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। बीते दिनों हिमाचल में रिकॉर्डतोड़ पारे के बाद अब धूप में गर्माहट कम होना शुरू हो गई है। वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक तापमान में कमी दर्ज हुई। सिर्फ ऊना का पारा अभी 30 डिग्री से अधिक है। शेष जिलों में पारा कम हो गया है। ताबो के बाद अब कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। कल्पा व केलांग के पारे में भी कमी आई है।

विज्ञापन


ताबो और कुकुमसेरी में तापमान माइनस में
बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 और कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 11 नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली। सुबह और शाम को प्रदेश में अब मौसम बदलना शुरू हो गया है। वीरवार सुबह बिलासपुर में घना कोहरा पड़ा।
विज्ञापन


सुंदरनगर में मध्यम और मंडी व शिमला में हल्का कोहरा छाया रहा। शाम ढलते ही प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.6, कल्पा में 6.5, मनाली में 8.3, नारकंडा में 8.4, भुंतर में 9.4, कुफरी में 9.9, शिमला में 10.4, डलहौजी-पालमपुर में 10.5, सुंदरनगर में 11.1, सोलन में 11.5, ऊना में 11.6, चंबा में 11.7, हमीरपुर-कांगड़ा में 13.2, धर्मशाला में 13.5, बिलासपुर में 14.5, मंडी में 14.7 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 30.2
बिलासपुर 27.9
कांगड़ा 27.1
चंबा 26.8
नाहन 26.8
मंडी 26.2
सोलन 26.0
धर्मशाला 24.6
शिमला 22.0
मनाली 21.0
कल्पा  20.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed