फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather changes in Himachal Pradesh rain in many districts snowfall in high altitude areas

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Sat, 12 Apr 2025 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

शनिवार को जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रहा। वहीं, रविवार से मौसम साफ रहेगा। 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather changes in Himachal Pradesh rain in many districts snowfall in high altitude areas
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम साफ रहेगा। 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार रात राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में बादल बरसे। पहाड़ों में बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से लाहौल-स्पीति और किन्नौर के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश में कई जगह दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सिरमौर और सोलन में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.1, कुकुमेसरी में 0.8, नारकंडा में 3.6, कल्पा में 4.8, ताबो में 5.4, कुफरी में 5.7, शिमला में 9.0, मनाली में 9.3, धर्मशाला में 9.8, सोलन में 11.2, ऊना में 11.8, चंबा में 12.0, कांगड़ा में 14.4, मंडी में 14.7, हमीरपुर में 16.5, बिलासपुर में 17.7 और पांवटा साहिब में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन



ऊना में बारिश शुरू, किसानों के चेहरे मुरझाए
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में दोपहर 1:45 पर तेज बारिश होने से जहां पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, पर किसानों के चेहरे मुरझा गए। उपमंडल बंगाणा सहित अन्य स्थानों पर कुछ किसान गेहूं की कटाई कुतराई में जुटे हुए हैं और अचानक मौसम के बदलते ही तेज हवाओं सहित बारिश शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हमीरपुर में बारिश ने दी गर्मी से राहत
गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने राहत दी है। शनिवार को दिन भर बादलों की लुकाछुपी चलती रहीं। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शनिवार सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed