फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall on Holi in Himachal warning of avalanche

Himachal Weather: हिमाचल में होली पर बारिश-बर्फबारी के आसार, हिमखंड गिरने की चेतावनी; मौसम अपडेट एक क्लिक पर

Thu, 13 Mar 2025 07:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Mar 2025 07:32 PM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में होली पर कई जगह बारिश और लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, 17 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall on Holi in Himachal warning of avalanche
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रंगों के त्योहार होली पर शुक्रवार को प्रदेश में कई जगह बारिश और लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। वीरवार को पांगी सहित लाहौल-कुल्लू की चोटियों पर बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमखंड गिरने का खतरा बरकरार है। 17 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों सहित मध्य पर्वतीय जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। आगामी 24 घंटे के लिए कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा व किन्नौर जिला में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। वीरवार को रोहतांग के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा व जिंगजिंगवार में बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल में अभी भी 134 सड़कें और 17 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। जलोड़ी दर्रा के फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। सिरमौर, शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा, चंबा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और अन्य भागों में भारी बारिश के आसार हैं। राज्य के पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलंगवैली और सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।

17 मार्च को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 1.3, केलांग में माइनस 0.9, कल्पा में 2.0, मनाली-धर्मशाला में 6.7, डलहौजी में 8.7, सोलन में 10.2, ऊना में 10.4, शिमला में 11.2, मंडी में 11.9, बिलासपुर में 12.7, नाहन में 12.8 और कांगड़ा में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश में प्रमुख स्थलों पर ये रहा तापमान
 
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना  32.0
बिलासपुर 30.5
कांगड़ा 29.0
मंडी 28.2
नाहन 27.6
सोलन 26.0
चंबा 21.7
शिमला 20.6

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed