फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Chances of rain and snowfall in five districts of Himachal today clear weather in other areas

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ

Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Dec 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने केे साथ धूप खिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Chances of rain and snowfall in five districts of Himachal today clear weather in other areas
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने केे साथ धूप खिलने के आसार हैं। सात दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। भाखड़ा डैम के जलाशय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार को कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। इससे अधिकतम पारे में भी कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन

प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य में 16 स्थानों पर बुधवार रात से वीरवार तड़के तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। चार स्थानों पर पारा माइनस में और एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच और सात दिसंबर को मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 8 से 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के विस्तारित रेंज मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस हफ्ते राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं 12 से 18 दिसंबर तक राज्य के निचले पहाड़ी इलाकों, मैदानी इलाकों और मध्य पहाड़ी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ताबो  -7.4
कुकुमसेरी -4.0
समदो -3.9
कल्पा -0.6
सेऊबाग 0.5
भुंतर 1.8
बजाैरा 1.8
सुंदरनगर 2.2
सोलन 2.3
मनाली 2.3
रिकांगपिओ 2.4
हमीरपुर 4.1
कांगड़ा 4.3
मंडी 4.6
धर्मशाला 5.8
ऊना  5.8
शिमला 6.8
बिलासपुर 6.9
नाहन 9.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed