फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Car falls into ditch Mandi three dead Orange alert in three districts today

Himachal Weather : मंडी में बारिश से धंसी सड़क से खाई में गिरी कार, तीन की मौत; आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Car falls into ditch Mandi three dead Orange alert in three districts today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को राजधानी शिमला समेत कई जिलों में झमाझम बादल बरसे। रविवार रात को मंडी जिले के थुनाग उपमंडल के छतरी में बारिश से धंसी सड़क से एक कार 250 मीटर खाई में गिर गई। इमें तीन लोगों देवदत्त निवासी गांव गागन, मंगल चंद निवासी तराला और यशपाल निवासी गांव धावण की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, चंबा के डलहौजी के कुम्हारका में रसोईघर की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। भटियात में भूस्खलन से गोशाला में एक गाय और दस भेड़-बकरियों की दबने से मौत हो गई। कुल्लू जिले के निरमंड ब्लॉक की कुशवा पंचायत के नोनू गांव में रविवार रात को भूस्खलन से सेब के 3,540 फलदार पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। जगह-जगह मलबा गिरने से कुशवा सड़क बंद हो गई है। खराब मौसम को देखते हुए मनाली के तमाम शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को अवकाश रहा।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। एक घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके चलते शहर में कुछ देर रफ्तार भी थम गई। सोमवार शाम तक प्रदेश में आनी-कुल्लू एचएच सहित 265 सड़कें, 41 बिजली ट्रांसफार्मर और 282 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। कांगड़ा जिले में सोमवार सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद धर्मशाला सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से गगल हवाई अड्डा से एक उड़ान रद्द हुई। एचआरटीसी धर्मशाला मंडल के तहत 50 रूट भी प्रभावित हुए। ऊना जिले में भी सुबह बारिश हुई। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से जिलेभर में 375 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों को 80 लाख के नुकसान का अनुमान है। हमीरपुर जिले में सुबह हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी जिले के जागर नाले में आए उफान के कारण रविवार रात 10 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। नाले का पानी और विशाल बोल्डर हाईवे पर आ गए और कलवर्ट बंद हो गया। इससे पानी का बहाव मुड़कर लोअर 9 मील की ओर हो गया। इससे लोअर 9 मील में बसे 13 परिवारों ने पूरी रात भय के साए में काटी। एक घंटे बाद अस्थायी तौर पर मार्ग बहाल किया गया। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बंद हो गया। हाईवे करीब ढाई घंटे बाद सुबह 6:30 बजे यातायात के लिए खोला गया। इसके बाद हाइवे फिर लगभग 9 बजे बंद हुआ और लगभग 1 घंटे के बाद खुला। इस दौरान एंबुलेंस समेत वाहन भी फंसे रहे। मलबे में फंसे एक वाहन को हाइड्रा के जरिये बाहर निकाला गया। किन्नौर, रामपुर, आनी और रोहडू में दिन भर मौसम खराब रहा।

विज्ञापन

आज तीन जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिला के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। छह अगस्त के लिए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सात और आठ अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
कसौली 82
मनाली 45
शिमला 37
मंडी 27
धर्मशाला 18
कांगड़ा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed