फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Alert on heat stroke in Una drink more water health department advice

Himachal Weather: ऊना में हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट, तेज धूप में बाहर न निकलें लोग; पानी का करें अधिक सेवन

Mon, 28 Apr 2025 06:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Alert on heat stroke in Una drink more water health department advice
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

ऊना जिले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रचंड गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दी हैं। सुबह से ही तेज धूप होने के चलते कम लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने लोगों से तेज धूप में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन


अगर किसी जरूरी कार्य के कारण जाना पड़े तो पानी की बोतल व छाते का प्रयोग करने ही सलाह दी है। गर्मी की शुरुआत में ही सूर्य देव ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके चलते गर्मी और लू के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की है। बता दें कि गर्मी के बीच वायरल फीवर, उल्टी, दस्त के मामले बढ़ जाते हैं। इसे लेकर सभी स्वास्थ्य खंडों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी जिले में हीट स्ट्रोक के मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक के लक्षण
सीधी धूप से अचानक चक्कर खाकर गिर जाना, बेहोश हो जाना, पीड़ित में काफी देर तक बेहोशी छाए रहना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित को जल्द ठंडी और छायादार जगह पर पहुंचाना, पीड़ित के शरीर के तापमान की जांच करना, बेहोशी होने पर थर्मामीटर से तापमान चेक करें। हीट स्ट्रोक में शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे बचने के लिए तेज धूप से बचें, पानी का अधिक सेवन करें। हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचाने की अपील स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में हीट स्ट्रोक के मामले सामने आने की आशंका सबसे अधिक रहती है। ऐसे में लोगों को गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं- डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धु, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed