फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather roads including NH are closed yellow alert again from 27th

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में एनएच समेत 312 सड़कें अभी बंद, डयोड में आधा मीटर तक धंसा फोरलेन

Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम तक मनाली-कोटली एनएच सहित 344 सड़कें, 169 बिजली ट्रांसफार्मर और 230 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। वीरवार को कैसा रहेगा मौसम जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Weather roads including NH are closed yellow alert again from 27th
हिमाचल में विभिन्न जगहों पर हुआ लैंडस्लाइड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के दौर थम गया है। हालांकि, बारिश के बीच चंबा-किलाड़ मार्ग पर बारिश होने से सतरूंडी नाले का बुधवार को जलस्तर बढ़ गया। इससे एचआरटीसी बसों और पर्यटक वाहनों में 10 यात्री और 50 से अधिक सैलानी तीन घंटे तक फंसे रहे। प्रदेश में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक एक एनएच सहित 312 सड़कें, 65 बिजली ट्रांसफार्मर और 221 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। गुरुवार से शनिवार तक प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। शिमला में आज माैसम साफ बना हुआ है। 26 जुलाई से फिर मानसून के रफ्तार पकड़ने का पूर्वानुमान है। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग नूरपुर में पहाड़ी दरकने से मंगलवार रात दो घंटे बाधित रहा। बुधवार को कांगड़ा, शिमला, ऊना में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में बुधवार सुबह कई दिनों बाद धूप खिली। शाम के समय शहर में कुछ देर बादल बरसे। कांगड़ा जिले में बुधवार को सुबह से दोपहर तक बारिश का दौर जारी रहा। खराब मौसम के चलते दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा इंडिगो की एक फ्लाइट नहीं आई। बुधवार को इंडिगो और स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें हवाई अड्डा पर पहुंचीं। कुल्लू में तीन दिन बारिश के बाद बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ हुआ। भुंतर के लिए हवाई सेवा भी बुधवार को बंद रही। जिले में सड़कें बंद होने से जगह-जगह टमाटर, सेब व नाशपाती से भरे क्रेट मालवाहक वाहनों में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Mandi Cloudburst: नालों में लापता लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम, अभी तक नहीं लगा लापता 27 लोगों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में मंगलवार रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऊना में बुधवार को सुबह करीब आधा घंटा कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दोपहर के समय धूप निकल आई। नगरोटा सूरियां में 55.0, नयना देवी 32.8, गुलेर 28.6, नाहन 28.1, मुरारी देवी 22.2, घमरूर 18.6, कसौली 18.0, भटियात 14.0, चंबा 12.0, जोत 11.2, रोहड़ू और सुजानपुर टिहरा में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन

मानसून में अब तक 1,517 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 23 जुलाई तक 137 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 228 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 59 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,517 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,066 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,333 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1382 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

दो दिन बाद फिर शुरू हुई किन्नौर कैलाश यात्रा
किन्नौर कैलाश यात्रा बुधवार को फिर से शुरू हो गई है। खराब मौसम के चलते सोमवार और मंगलवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। 417 यात्रियों ने किन्नौर कैलाश की यात्रा शुरू की। इनमें से 209 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जबकि 208 ने ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करवाया था।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 34.6
ऊना  33.2
हमीरपुर  31.6
मंडी 31.6
सोलन 29.0
कांगड़ा 28.5
नाहन 27.7
धर्मशाला  27.0
चंबा 25.9
शिमला 25.2
मनाली 21.6

मंडी-कुल्लू के बीच डयोड में आधा मीटर तक धंसा फोरलेन
 मंडी-कुल्लू के बीच डयोड में फोरलेन करीब आधा मीटर तक धंस गया है। इससे फिर एक बार फोरलेन खतरे की जद में आ गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण फोरलेन फिर से धंसने लगा है। जहां फोरलेन धंसा है, वह क्षेत्र 2023 की भीषण बरसात के दौरान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ था। सड़क किनारे लगा डंगा अब कभी भी गिर सकता है। इससे न केवल मार्ग के पूरी तरह ध्वस्त होने का खतरा पैदा हो गया है, बल्कि यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों और यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ गई है। एनएचएआई मंडी ईकाई के परियोजना निदेशक वरूण चारी ने कहा कि मामला ध्यान में है और आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। डयोड के पास फोरलेन सेटलमेंट हुई है। फिलहाल यह ऊपरी सेटलमेंट ही लग रही है। निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed