फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Under 14 state level competitions from September 25, Directorate of Education released schedule

Himachal News: अंडर 14 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 25 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 25 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

अंडर-14 छात्र और छात्राओं की प्रतियोगिताओं का शेड्यूल शिक्षा निदेशालय ने जारी कर दिया है। ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट छात्रों के 21-23 अगस्त और छात्राओं के 26-28 अगस्त तक होंगे। जिला-स्तरीय प्रतियोगिताएं छोटी लड़कियाें की 1 से 3 सितंबर, बड़े लड़कों की 3 सितंबर, छोटे लड़कों की 7 से 9 सितंबर और बड़ी लड़कियों की 9 सितंबर को होंगी। 

विज्ञापन
Himachal Under 14 state level competitions from September 25, Directorate of Education released schedule
शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षा निदेशालय ने हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल संघ से चर्चा के बाद अंडर-14 छात्र और छात्राओं की प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। खेल कैलेंडर अगस्त से अक्तूबर तक चलेगा। इसमें ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक और सांस्कृतिक दोनों तरह के कार्यक्रम शामिल किए हैं।

विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट छात्रों के 21-23 अगस्त और छात्राओं के 26-28 अगस्त तक होंगे। जिला-स्तरीय प्रतियोगिताएं छोटी लड़कियाें की 1 से 3 सितंबर, बड़े लड़कों की 3 सितंबर, छोटे लड़कों की 7 से 9 सितंबर और बड़ी लड़कियों की 9 सितंबर को होंगी। संयुक्त एथलेटिक्स और सांस्कृतिक (लड़के और लड़कियाें दोनों की) 18 से 21 सितंबर तक होगी। राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता 25 सितंबर को 13 अक्तूबर तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं शिमला (जुब्बल), मंडी, चंबा (बनीखेत), ऊना (सलोह), कांगड़ा (धर्मशाला) और हमीरपुर (नादौन) में आयोजित की जाएंगी। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, हैंडबाल, कुश्ती, टेबल टेनिस, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, शतरंज, जूडो, योग, ताइक्वांडो, कुराश और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। मेजबान जिलों के स्कूल शिक्षा उपनिदेशक आयोजन सचिव के रूप में कार्य करेंगे। आवास, सामान्य भोजनालय सुविधाओं, सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल, मैदान की तैयारियों और कार्यक्रम समन्वय के लिए वे जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

प्रत्येक जिला दल को प्रतियोगिता से एक दिन पहले पहुंचना होगा। मार्च पास्ट समारोह में पूर्ण भागीदारी अनिवार्य रहेगी। लड़कियों की टीम के साथ एक महिला प्रभारी शिक्षिका होनी चाहिए। ताइक्वांडो, टेबल टेनिस और कुराश जैसे खेलों के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी एसजीएफआई ढांचे के तहत राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांस्कृतिक और योग कार्यक्रमों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पोशाक, बैनर या प्रॉप्स पर जिलों की पहचान की अनुमति नहीं होगी।

यह रहेगी पात्रता, दस्तावेज लाने जरूरी
प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2012 को या उसके बाद होना चाहिए। उनके पास जन्मतिथि वाला वैध आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (फार्म-5 या सरकारी प्राधिकारियों द्वारा जारी), एसजीएफआई द्वारा निर्धारित पात्रता प्रपत्र, माता-पिता/अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र/जोखिम प्रमाण पत्र होना चाहिए। केवल जिले से चयनित खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए पात्र होंगे। भाग लेने के लिए पहचान पत्र और उचित रूप से सत्यापित प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed