हिमाचल: शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ जून से शुरू होगा व्यापार, विदेश मंत्रालय ने दी मंजूरी; जानें विस्तार से
हिमाचल प्रदेश में अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू किया जाएगा। किन्नौर प्रशासन ने भी व्यापार शुरू करने की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला किन्नौर के पूह खंड में पड़ने वाले शिपकी-ला दर्रा से चीन के साथ व्यापार के लिए विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब अगले साल जून से शिपकी-ला के रास्ते चीन के साथ व्यापार शुरू हो जाएगा।
किन्नौर प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिपकी-ला व्यापार प्राधिकरण से संबंधित विभागों और हितधारकों की एक बैठक हुई। इसमें शिपकी-ला–नमगिया क्षेत्र में सड़क संपर्क, सुरक्षा व्यवस्था, सीमा शुल्क, चिकित्सा एवं आपात सेवाएं, व्यापारियों का पंजीकरण और विभागीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।