फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism trains on the World Heritage track are packed till May 30

Himachal Tourism: प्रदेश में पर्यटन ने फिर पकड़ी रफ्तार, विश्व धरोहर ट्रैक पर 30 मई तक ट्रेनें पैक; जानें

Sat, 17 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 17 May 2025 05:00 AM IST
सार

बीते दिनों भारत-पाक के बीच युद्ध के आसार बनने के बाद ट्रेनों में भी बुकिंग कैंसिल हो गई थी। इस कारण एक सप्ताह कम लोगों ने ट्रेनों से आवाजाही की। वहीं, अब सीजफायर लागू होने के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourism trains on the World Heritage track are packed till May 30
कालका-शिमला लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। ऐसे में अब फिर से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। विश्व धरोहर कालका-शिमला लाइन पर चलने वाली छह ट्रेनें भी पैक हैं। अब ट्रेनों में 107 की अधिकतम वेटिंग चल रही हैं। ये वेटिंग 24 मई को है। अगर कोई टिकट कैंसिल होती है तो वेटिंग में चल रहे लोगों टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकेंगे। खास बात ये है कि ट्रेन में जितनी सीट उपलब्ध होती है। मई माह में उतनी से वेटिंग चली हुई है।

विज्ञापन

बीते दिनों भारत-पाक के बीच युद्ध के आसार बनने के बाद ट्रेनों में भी बुकिंग कैंसिल हो गई थी। इस कारण एक सप्ताह कम लोगों ने ट्रेनों से आवाजाही की। कालका से शिमला जाने वाली ट्रेनों में तो कुछ यात्री दिखे। लेकिन शिमला से कालका आने वाली अधिकतर टे्रनें खाली ही दौड़ी। लेकिन अब हालात ठीक होने के बाद से ट्रेनों में फिर भीड़ होनी शुरू हो गई है। वहीं, दूसरे राज्यों में अधिक गर्मी पड़ने से भी लोग हिमाचल का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालका से शिमला की ओर लंबी वेटिंग
कालका से शिमला की ओर जाने वाली कालका-शिमला एक्सप्रेस (52457) में 17 मई को 10, 18 मई को 18, 19 मई को 15, 20 मई को 10 वेटिंग है। जबकि शिवालिक एक्सप्रेस (52451) में 17 मई को 12, 18 मई को 55, 19 मई को 40, 20 मई को 16 वेटिंग है। इसी तरह कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453) में 17 मई को 41, 18 मई को 70, 19 मई को 65, 20 मई को 71 वेटिंग हैं। वहीं, कालका-शिमला एक्सप्रेस (52459) में 17 मई को 13, 18 मई को 37, 19 मई को 11, 20 मई को 15 वेटिंग हैं। जबकि हिमालयन क्वीन में 17 मई को 40, 18 मई को 25, 19 मई को 42, 20 मई को 63 की वेटिंग है।
विज्ञापन

कसौली के होटलों में फिर बुकिंग शुरू
पर्यटन क्षेत्र कसौली में पर्यटकों ने बुकिंग करवानी फिर शुरू कर दी है। शनिवार के लिए 25 फीसदी होटलों में बुकिंग है। हालांकि ये बुकिंग शनिवार को ओर बढ़ सकती है। इससे अब कारोबारियों ने फिर से आस लगाई है। बीते सप्ताह बुकिंग केंसिल होने से कारोबारी काफी निराश थे।

विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर आगामी दिनों में सभी ट्रेनें पैक हैं। वेटिंग भी काफी लंबी चल रही है। गर्मियों को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। -नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed