फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism Hotels in the capital Shimla recorded 65 percent occupancy

Himachal Tourism: राजधानी शिमला के होटलों में 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी, जाम लगने से दिनभर परेशान होते रहे लोग

Sun, 26 Oct 2025 10:26 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:26 AM IST
सार

Himachal Tourism: शनिवार को शिमला शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourism Hotels in the capital Shimla recorded 65 percent occupancy
वीक एंड पर रिज मैदान पर देर शाम तक घूमते रहे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में शनिवार को ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं शहर के होटलों में शनिवार को 65 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। सैलानियों के वाहनों की अवैध पार्किंग से कई जगह जाम भी लगता रहा। ढली से ओल्ड बस स्टैंड तक महज 6 किलोमीटर के सफर में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लग गया।

विज्ञापन


सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर रौनक है। आम तौर पर यह दूरी 25 से 30 मिनट में तय हो जाती है, लेकिन सुबह और शाम दोनों समय पीक ऑवर्स में वाहन रेंगते रहे।   ढली-संजौली बाईपास से नवबहार और छोटा शिमला से पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


स्थानीय वाहन मालिक गंगाराम, आकाश और राहगीर सानिया, हरप्रीत, गंगाराम ने बताया कि वह शाम 5:20 बजे ढली से वाहन में ओल्ड बस स्टैंड के लिए निकले, लेकिन करीब 6:20 बजे बस ओल्ड बस स्टैंड पहुंच पाए। इस दौरान ढली-संजौली बाईपास से नवबहार तक वाहनों की कतारें लग गई। छोटा शिमला से पेट्रोल पंप तक भी वाहन कतारों में लगे रहे। इसमें करीब 6 किमी के सफर में एक घंटा लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर शहर के उपनगरों में भी जाम
वीकेंड पर सुबह और शाम को शहर के उपनगरों में भी जाम की स्थिति बनी रही। लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड टनल, बीसीएस, खलीनी, बालूगंज, क्रॉसिंग और हसनवैली क्षेत्र में वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर आगे बढ़ना पड़ा। बीसीएस से लेकर खलीनी चौक तक वाहनों की कतारें लगी रही। बीसीएस से हिमलैंड आ रहे हरिकृष्ण ने बताया कि शनिवार को 15 मिनट के सफर में 45 मिनट लग गए। पूरे रास्ते बस ब्रेक और एक्सीलेटर पर पैर रखे रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed