फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Tourism 20 to 50 percent discount in hotels to bring tourism business back on track

Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने के लिए होटलों में 20 से 50 फीसदी तक छूट, जानें विस्तार से

Sun, 13 Jul 2025 06:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 06:19 PM IST
सार

पर्यटन विकास निगम ने जहां 20 से 40 फीसदी छूट जारी की है, वहीं निजी होटल संचालकों ने 30 से 50 फीसदी तक छूट का एलान कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Tourism 20 to 50 percent discount in hotels to bring tourism business back on track
पीटरहॉफ, शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्राकृतिक आपदा से पर्यटन कारोबार को हुए भारी नुकसान के बाद पर्यटन विकास निगम और निजी होटल संचालकों ने ऑफ सीजन डिस्काउंट जारी कर कारोबार को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास निगम ने जहां 20 से 40 फीसदी छूट जारी की है, वहीं निजी होटल संचालकों ने 30 से 50 फीसदी तक छूट का एलान कर दिया है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़े, इसके लिए कुछ होटल कारोबारियों ने कमरों का किराया आधा कर दिया है। पर्यटन विकास निगम की ओर से जारी मानसून डिस्काउंट का लाभ सैलानी 15 जुलाई से 12 सितंबर तक ले सकेंगे। निजी होटल संचालकों का कहना है कि अक्तूबर में दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन तक टूरिस्टों को छूट दी जाएगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों हिमाचल के कुछ हिस्सों में आपदा के कारण पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त होने से पर्यटकों की आवाजाही कम हो गई थी। इसका सीधा असर होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी ऑपरेटरों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अन्य हितधारकों पर पड़ा था। नुकसान की भरपाई और पर्यटकों को दोबारा हिमाचल की ओर आकर्षित करने के लिए पर्यटन विकास निगम के साथ निजी होटलों ने कमरों के किराये में आकर्षक छूट की घोषणा की है।
विज्ञापन


ये छूट विशेष रूप से बरसात के सीजन में लागू रहेगी, जब आमतौर पर पर्यटकों की संख्या कम रहती है। छूट का लाभ उठाने के लिए पर्यटकों ने भी उत्साह दिखाना शुरू कर दिया है। होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है, जिससे पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद की एक नई किरण मिली है। इससे यह भी साफ हो गया है कि पर्यटक हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत माहौल का अनुभव करने के लिए अभी भी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश पर्यटन स्थल पूरी तरह सुरक्षित
हिमाचल के अधिकांश पर्यटन स्थल सैलानियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। मानसून के सीजन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए होटल संचालकों ने 30 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट जारी किए हैं। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। 15 जुलाई के बाद होटलों के कमरों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।- गजेंद्र चंद ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन

पर्यटन विकास निगम के होटलों में 20 से 40 प्रतिशत छूट का मानसून डिस्काउंट पैकेज जारी किया गया है। मानसून के सीजन में भी सैलानी हिमाचल आएं और पर्यटन निगम के होटलों में ठहरें इसके लिए छूट जारी की गई है। उम्मीद है छूट का लाभ लेने के लिए बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी हिमाचल का रुख करेंगे। - डॉ. राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed