फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Three people including an assistant bank manager arrested in Hamirpur with Chitta

Himachal News: हमीरपुर में सहायक बैंक प्रबंधक सहित तीन से चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Fri, 05 Dec 2025 10:33 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Dec 2025 10:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में बैंक के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों से सिंथेटिक ड्रग चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Three people including an assistant bank manager arrested in Hamirpur with Chitta
चिट्टा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सदर थाना हमीरपुर के तहत बैंक के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों से बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के समीप सिंथेटिक ड्रग चिट्टा बरामद किया गया है। शाम 6:00 बजे के करीब हमीरपुर पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपियों को नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। एक आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

सदर थाना के तहत डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आरोपी प्रताप नगर और सलासी के रहने वाले  है। पुलिस टीम ने जब आरोपी सहायक प्रबंधक को पकड़ा तो वह फूट फूट कर रोने लगा। उसने नशे की लत लगने की बात कही। बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के समीप दो आरोपी पकड़े गए हैं जबकि एक आरोपी को जिला मुख्यालय से कुछ भी दूरी पर पक्का भरो क्षेत्र में पकड़ा गया है।  तीनों मामलों में अलग अलग तीन एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के ड्रग टेस्ट भी किए गए हैं हालांकि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। देर रात यह प्रक्रिया चलती रही। पुलिस की तरफ से बरामद किए गए नशीले पदार्थ की मात्रा स्पष्ट नहीं की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड में पकड़ी गई थी बड़ी खेप
बस स्टैंड हमीरपुर में कुछ दिन पहले ही 105 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब दोबारा पुलिस ने जिला मुख्यालय में ही तीन लोगों को दबोचा है। हालांकि इस मामले में कितनी मात्रा में जितना बरामद हुआ है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस का भी अभियान लगातार जारी है। तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।- बलवीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed