{"_id":"684ba8112fd2d57d900addfb","slug":"himachal-three-more-including-a-young-woman-drowned-in-a-ravine-in-kangra-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के कांगड़ा में युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे, पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के कांगड़ा में युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे, पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान
Fri, 13 Jun 2025 09:55 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:55 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पानी की गहराई का अंदाजा न होने और तैरना न आने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पुलिस चौकी लंज के तहत गाहलियां में वीरवार को बनेर खड्ड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार और अशोक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा है। उधर, कांगड़ा की ही जब्बर खड्ड में डूबने से एक युवती की जान चली गई।
विज्ञापन
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि दोनों युवक क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास लकड़ी काटने का काम करते थे। गाहलियां में उन्होंने किराये का मकान लिया था। वीरवार दोपहर को खड्ड में कपड़े धोने के बाद दोनों नहाने के लिए पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने और तैरना न आने के कारण वे गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में अब सड़क हादसों में घायल लोगों का डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त हो सकेगा इलाज
विज्ञापन
पानी की गहराई का पता न चलने पर गई युवती की जान
ढक्की क्षेत्र में डिफेंस रोड के साथ जब्बर खड्ड में नहाते समय डूबने से एक युवती की मौत हो गई। युवती की पहचान शीतल (21) पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-5 के रूप में हुई है। युवती खड्ड में नहाने उतरी थी और गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। नूरपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि इसकी सूचना नूरपुर अस्पताल से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।