{"_id":"6890d1345de08bc54505e8e6","slug":"himachal-solan-je-of-himalaya-energy-department-committed-suicide-by-hanging-himself-arun-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal : हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगा की आत्महत्या, शिमला का रहने वाला था अरुण; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगा की आत्महत्या, शिमला का रहने वाला था अरुण; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 04 Aug 2025 08:56 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:56 PM IST
सार
जिला सोलन के चंबाघाट में हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक की जांच पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय सोलन के चंबाघाट में हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव व डाकघर कुठाड़ उप तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंबाघाट में एक युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम मौके पर पंहुची। जहां पर एक भवन के कमरे में छत के पंखे से युवक फंदे से लटका हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि अरुण हिम ऊर्जा विभाग में जेई के पद पर करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ बेर गांव चंबाघाट में किराये के कमरा में रह रहा था। उसकी पत्नी आजकल गांव गई हुई है और वह किराये के कमरे में अकेला ही रह रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश: शिमला में पढ़ाई के तनाव में छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे 3 पेपर ठीक नहीं हुए
विज्ञापन
3 अगस्त को उसकी पत्नी ने पड़ोस में रह रहे किरायेदार को फोन किया कि उसका पति फोन नहीं उठा रहा है। इस पर पड़ोसी किरायेदार कमरे के पास गई तो अरुण को फंदे से लटका हुआ पाया। अभी तक की जांच पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिर भी प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जांच जारी है।
सरकाघाट में फंदे पर लटकी मिली नाबालिग
उपमंडल सरकाघाट के चलहोग क्षेत्र में एक नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना तीन अगस्त की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि बेटी तीन अगस्त को मां के साथ पशुओं के लिए घास लाने गई थी। घास लेकर घर पहुंचने के बाद मां बाहर अपने काम में व्यस्त हो गई और बेटी कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब मां अंदर आई तो बेटी को पंखे से लटका पाया। चुन्नी का फंदा बनाया था। बेटी को लटका देख मां चिल्लाई। गांववासी भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उसे सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।